‘PM की मां को गाली, बिहार में कांग्रेस खाली’, UP से बृज भूषण ने सेट कर दी Bihar में जीत की ‘गोटी’

0
‘PM की मां को गाली, बिहार में कांग्रेस खाली’, UP से बृज भूषण ने सेट कर दी Bihar में जीत की ‘गोटी’


Last Updated:

Brij Bhushan Sharan Singh News: सीतापुर में एक कार्यक्रम के दौरान पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला. साथ ही, बृजभूषण ने बिहार चुनाव के लिए नारा दिया, ‘पीएम मोदी की मां को…और पढ़ें

UP से बृज भूषण ने सेट कर दी Bihar में जीत की 'गोटी'UP से बृज भूषण ने सेट कर दी Bihar में जीत की ‘गोटी’
सीतापुर: बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का अभी ऐलान भी नहीं हुआ है कि उससे पहले वहां की राजनीति काफी गरमा गई है. दरअसल, राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के दौरान दरभंगा में मंच से पीएम मोदी की मां के लिए किसी शख्स ने अपशब्दों का इस्तेमाल किया था, जिसके बाद हंगामा मचा हुआ है. अब इस मुद्दे पर पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने राहुल गांधी के लालन-पालन पर सवाल उठाते हुए बिहार में एनडीए (NDA) की जीत की गोटी सेट कर दी है.

पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह गुरुवार को सीतापुर पहुंचे. यहां उन्होंने एक निजी कार्यक्रम में कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा. साथ ही, पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने बिहार चुनाव के लिए नया नारा भी दिया. उन्होंने कहा कि ‘पीएम मोदी की मां को गाली, बिहार में कांग्रेस खाली’. पूर्व सांसद ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि राहुल गांधी के बयान उनके शिक्षा, संस्कार और लालन-पालन का परिचय देते हैं.

इस देश का कोई व्यक्ति, मोदी जी की मां ही नहीं, बल्कि किसी की मां के खिलाफ कोई अपशब्द नहीं बोल सकता. इतना ही नहीं, उन्होंने कहा कि कांग्रेस जिस तरह का आचरण कर रही है, वह स्वयं अपनी कब्र खोदने का काम कर रही है. कांग्रेस के नेता ऐसी बयान-बाजी से ताली तो बजवा सकते हैं, लेकिन जनता का दिल जीत सकते. नैमिष की धरती से ऐसा कृत्य करके कांग्रेस नेताओं को खाली हाथ ही लौटना पड़ेगा.

वहीं, पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने एबीवीपी पर हुए लाठीचार्ज के समर्थन और ‘गुड़े’ वाले बयान पर कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर पर भी पलटवार किया. उन्होंने कहा कि राजभर जैसे लोग हल्के व्यक्ति हैं, जिनकी बातों का कोई महत्व नहीं है. हालांकि, जब उनसे संजय निषाद को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने चुप्पी साध ली. उन्होंने कहा कि ये पार्टी का काम है.

authorimg

राहुल गोयल

राहुल गोयल सीनियर पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया 16 साल से ज्यादा का अनुभव है. साल 2011 में पत्रकारिता का सफर शुरू किया. नवभारत टाइम्स, वॉयस ऑफ लखनऊ, दैनिक भास्कर, पत्रिका जैसे संस्‍थानों में काम करने का अनुभव. सा…और पढ़ें

राहुल गोयल सीनियर पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया 16 साल से ज्यादा का अनुभव है. साल 2011 में पत्रकारिता का सफर शुरू किया. नवभारत टाइम्स, वॉयस ऑफ लखनऊ, दैनिक भास्कर, पत्रिका जैसे संस्‍थानों में काम करने का अनुभव. सा… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

UP से बृज भूषण ने सेट कर दी Bihar में जीत की ‘गोटी’



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *