रोड किनारे खड़ी रहती है औरतें, दिन-रात करती हैं मर्द की तलाश, अब खुला पीछे का राज

0
रोड किनारे खड़ी रहती है औरतें, दिन-रात करती हैं मर्द की तलाश, अब खुला पीछे का राज


Last Updated:

Varanasi Latest News: यूपी के वाराणसी में कैंट रेलवे स्टेशन से 7 महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पकड़ी गई महिलाएं यहां दिन रात रोड किनारे खड़े होकर मर्दों की तलाश करती थी.

महिलाएं देह-व्यापार का कर रही थी काम.
वाराणसी. उत्तर प्रदेश के वाराणसी में एक जगह है कैंट रेलवे स्टेशन. यहां रोड किनारे खड़ी महिलाएं मर्दों की तलाश दिन रात करती हैं. जब पुलिस ने इन्हें पकड़ा तो चौंकाने वाला खुलासा सामने आया है. जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया कि आखिर खुलेआम यह सब कैसे हो रहा है. आइए जानते हैं आखिर क्या है पूरा मामला.

सालों से देह व्यापार का काम चल रहा है. सुबह से लेकर रातभर कैंट रेलवे स्टेशन के सामने आपको महिलाएं मिलेंगी, जो चंद पैसों में अपने जिस्म को बेचती हैं. इस देह व्यापार को रोकने के लिए पुलिस ने कई बार कार्रवाई की लेकिन यह महिलाएं तब भी अनैतिक तरीके से यह धंधा कर रही हैं. वहीं अब सिगरा थाने की पुलिस ने ऐसी ही 7 महिलाओं को पकड़ा है जो देह व्यापार का कार्य कर रही थी.

यह महिलाएं धीरे से कस्टमर को बुलाती है और फिर उन्हें कैंट रेलवे स्टेशन के पीछे बने होटलों में अपने साथ ले जाती है. इसी तरह से हर रोज यहां पर इस देह व्यापार के धंधे को चलाया जा रहा है. जब एक रोज एसका विरोध आसपास के रहने वाले निवासियों और दुकनदारों ने किया, तो इन महिलाओं ने उनके साथ जमकर मारपीट की. वहीं महिलाओं द्वारा मारपीट की यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी.

वहीं आज छापेमारी कर पुलिस ने देह व्यापार कर रही महिलाओं को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई महिला पुलिस के साथ सिगरा थाने की पुलिस ने की है. बताते चलें SOG-2 की एक टीम कई दिनों से कार्रवाई कर रही है और लगातार कई होटल और स्पा सेंटर पर छापेमारी कर ऐसे लोगों को पकड़ रही है जो देह व्यापार के धंधे से जुड़े हुए है. पुलिस की इस कार्रवाई से लोग काफी खुश है और उनकी सराहना करते दिख रहे हैं. पकड़ी गई 7 महिलाओं की चर्चा सोशल मीडिया पर जमकर हो रही है.

authorimg

Abhijeet Chauhan

न्‍यूज18 हिंदी डिजिटल में कार्यरत. वेब स्‍टोरी और AI आधारित कंटेंट में रूचि. राजनीति, क्राइम, मनोरंजन से जुड़ी खबरों को लिखने में रूचि.

न्‍यूज18 हिंदी डिजिटल में कार्यरत. वेब स्‍टोरी और AI आधारित कंटेंट में रूचि. राजनीति, क्राइम, मनोरंजन से जुड़ी खबरों को लिखने में रूचि.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

रोड किनारे खड़ी रहती है औरतें, दिन-रात करती हैं मर्द की तलाश, अब खुला राज



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *