UPSSSC PET Exam : GK-GS ने छकाया, खेल और सविंधान से जुड़े सवालों ने घुमाया माथा, सुनिए एग्जाम को लेकर क्या बोले छात्र

0
UPSSSC PET Exam : GK-GS ने छकाया, खेल और सविंधान से जुड़े सवालों ने घुमाया माथा, सुनिए एग्जाम को लेकर क्या बोले छात्र


Last Updated:

UPSSSC PET EXAM 2025: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न हो गई. परीक्षा के दूसरे दिन अधिकांश सवाल छात्रों के लिए हल करने योग्य थे, वहीं कुछ विषयों जैसे हिंदी और गणित न…और पढ़ें

मिर्जापुर: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा आयोग की ओर से आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा सकुशल संपन्न हो गई. रविवार को दूसरी पाली में परीक्षा समाप्त होने के बाद बाहर निकले छात्रों ने कहा कि परीक्षा में ज्यादा कठिन सवाल नहीं आए थे. खेल से जुड़े हुए सवाल ज्यादा थे. इसके साथ ही GK और GS से जुड़े हुए सवाल भी काफी संख्या में आए हुए थे. हिंदी और गणित के सवालों में सबसे ज्यादा परेशानी हुई वही रीजनिंग के सवालों ने खूब छकाया फिलहाल परीक्षा अच्छे से हुआ है और बेहतर परिणाम आने की उम्मीद हम लोगों को है.

परीक्षा देने ने बाद बाहर निकली सोनभद्र की वंदना मौर्य ने बताया कि पेपर बेहतरीन था. सवालों को हल करने में कोई परेशानी नहीं हुई. हिंदी और अंग्रेजी के सवाल ज्यादा कठिन नहीं आए हुए थे. GK और GS के प्रश्न थोड़े कठिन थे. हालांकि, उनको हल करने में समय गया, लेकिन ज्यादा परेशानी नहीं हुई. प्रतापगढ़ से आए सुनील पांडेय ने कहा कि परीक्षा बहुत ही ठीक हुआ है. पिछली बार की अपेक्षा इस बार ज्यादा कठिन प्रश्न नहीं आए हुए थे. सवालों को बेहतर हल किया गया है. परिणाम बेहतर आएंगे.

कुछ ही प्रश्न थे कठिन 
मयंक पांडेय ने कहा कि पेपर शानदार हुआ. न ज्यादा कठिन था और न ज्यादा सरल था, अनुमानित था. अन्य पालियों की अपेक्षा इस बार पेपर बेहद कमजोर थे. हल करने में ज्यादा दिक्कतें नहीं हुई. अवनीश त्रिपाठी ने कहा कि कुछ प्रश्नों को हल करने में कठिनाई हुई. बाकी कोई दिक्कत नहीं हुई. परीक्षा बेहद शानदार रहा. कुछ छात्रों ने दुरी को लेकर कई बात कहीं. उन्होंने कहा कि काफी दूर-दूर सेंटर भेज दिए गए थे. इससे ज्यादा दिक्कत हुई है. बाकी और कोई परेशानी नहीं हुई.

authorimg

Seema Nath

पिछले 5 साल से मीडिया में सक्रिय, वर्तमान में News18 हिंदी में कार्यरत. डिजिटल और प्रिंट मीडिया दोनों का अनुभव है. मुझे लाइफस्टाइल और ट्रैवल से जुड़ी खबरें लिखना और पढ़ना पसंद है.

पिछले 5 साल से मीडिया में सक्रिय, वर्तमान में News18 हिंदी में कार्यरत. डिजिटल और प्रिंट मीडिया दोनों का अनुभव है. मुझे लाइफस्टाइल और ट्रैवल से जुड़ी खबरें लिखना और पढ़ना पसंद है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

न ज्यादा कठिन और न ही सरल… UP PET एग्जाम देने के बाद बोले छात्र, कहा…..



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *