यूपी में झगड़े खत्म करने आई राजस्थान की रेत से निकली ये चीज, टूटे रिश्ते जोड़ने में उस्ताद, बिक रही हाथोंहाथ

0
यूपी में झगड़े खत्म करने आई राजस्थान की रेत से निकली ये चीज, टूटे रिश्ते जोड़ने में उस्ताद, बिक रही हाथोंहाथ


Last Updated:

Brown cactus plant benefits : राजस्थान की रेत से निकली ये चीज यूपी की बालकनियों की शान बढ़ा रही है. इसे लकी प्लांट माना जाता है, जो घर से झगड़े दूर करता है और कोना-कोना पॉजिटिव एनर्जी से भर देता है.

गाजीपुर. क्या आपने कभी ऐसा कैक्टस देखा है जो सिर्फ रेगिस्तान की खूबसूरती ही नहीं, बल्कि आपके घर की पॉज़िटिव एनर्जी का भी साथी बन जाए? भूरे-लाल कांटों और गुलाबी-पीले फूलों से सजा यह ब्राउन कैक्टस (Mammillaria) अब गाज़ीपुर में भी लोगों की पसंद बन रहा है. गाजीपुर की ग्रीन गार्डन नर्सरी, जो कचहरी के पास स्थित है, वहां यह खास कैक्टस आसानी से मिल सकता है. इसकी कीमत 50 रुपये से 120 रुपये तक है—यानि आपकी जेब पर भारी भी नहीं और सजावट में चार चांद भी लगा देगा. इस नर्सरी के मालिक और गार्डनर आजाद अली बताते हैं कि इसके छोटे-छोटे भूरे और तांबे रंग के कांटे इसे साधारण हरे कैक्टस से अलग बनाते हैं. तने के चारों ओर रिंग बनाकर खिलने वाले गुलाबी, पीले या सफेद फूल इसे और आकर्षक बना देते हैं. इसका आकार गोल या लंबा हो सकता है और यह अक्सर छोटे-छोटे गुच्छों में उगता है.

क्यों है इतना खास

कैक्टस को मजबूती और सहनशीलता का प्रतीक माना जाता है. पश्चिमी मान्यता में Mammillaria के फूल प्रेम और सुंदरता का प्रतीक हैं. वहीं, फेंग शुई के अनुसार यह घर से निगेटिव एनर्जी दूर करता है और रिश्तों में शांति लाता है. हरे कैक्टस की तुलना में इसके कांटे अधिक रंगीन और सघन होते हैं. इसके ट्यूबरक्ल्स (उभार) स्पाइरल पैटर्न में सजते हैं, जो इसे और भी यूनिक बनाते हैं.

कब और कैसे लगाएं

इस ब्राउन कैक्टस को आप बालकनी, ऑफिस डेस्क या ड्रॉइंग रूम में गमले में सजाकर रख सकते हैं. यह न केवल डेकोरेशन के लिए परफेक्ट है बल्कि पॉज़िटिविटी और घर की ऊर्जा संतुलन में भी मददगार है. गाजीपुर में  इस अनोखे कैक्टस की डिमांड बढ़ गई है. लोग हरे की जगह यह ब्राउन कैक्टस अपने ड्राइंग रूम में ले जाना पसंद कर रहे हैं.

Priyanshu Gupta

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu… और पढ़ें

homeagriculture

यूपी में झगड़े खत्म करने आई रेत से निकली ये चीज, टूटे रिश्ते जोड़ने में उस्ताद



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *