1 कमरा, 1 रिवॉल्वर, 1 मौत… ग्रेटर नोएडा गोलीकांड का 1 से क्या है कनेक्शन, किसने किसको मारी गोली?
Last Updated:
Greater Noida Hostel Firing: सुबह के वक्त जब हॉस्टल का गार्ड कमरों का लाइट बंद करने पहुंचा तो उसे कमरे से कराहने की आवाज सुनाई दी. फिर उसने कमरा खोलने का कोशिश किया. लेकिन कमरा खुला नहीं. इसके बाद आसपास के लोग …और पढ़ें
पिता के रिटायरमेंट प्रोग्राम से लौटा था ग्रेटर नोएडा
देवांश अपने पिता, जो कि डिप्टी एसपी के पद से रिटायर हुए हैं. उनके रिटायरमेंट प्रोग्राम में भी गया था, जो कि लखनऊ में हुआ था. इस दौरान कॉलोनी के लोग भी थे. कार्यक्रम खत्म होने के बाद देवांश ग्रेटर नोएडा लौट गया. लेकिन कुछ घंटों बाद परिवार को घटना की जानकारी मिली तो वो लोग भागे-भागे यहां पहुंचे.
दरअसल, सुबह के वक्त जब हॉस्टल का गार्ड कमरों का लाइट बंद करने पहुंचा तो उसे कमरे से कराहने की आवाज सुनाई दी. फिर उसने कमरा खोलने का कोशिश किया. लेकिन कमरा खुला नहीं. इसके बाद आसपास के लोग एकत्रित हुए और फिर सीढ़ी के जरिए कमरे में लगे शीशा को तोड़कर लोग अंदर दाखिल हुए, जहां दो लड़के फर्श पर पड़े हुए थे और खून बह रहा था. दोनों ही छात्र आपस में अच्छे दोस्त बताए जा रहे हैं. एक छात्र बेहोश पड़ा था, जबकि दूसरा घायल था. एक मैनपुरी का रहने वाला था, जबकि दूसरा आंध्र प्रदेश का रहने वाला था.
कुल दो गोलियां चलीं
प्राप्त जानकारी के मुताबिक हॉस्टल के कमरे में कुल दो गोलियां चली थीं. लेकिन किसी को कोई आवाज नहीं सुनाई दी. जबकि उस वक्त हॉस्टल में वार्डन, गार्ड और अन्य कर्मचारी मौजूद थे. आशंका जताई जा रही है कि घटना से जुड़ा कोई ऐसा पहलू है, जिसे कॉलेज प्रशासन दबाना चाहता है. वहीं पता चला कि मंगलवार को दोनों ही छात्र कॉलेज नहीं गए थे.
मरने वाले छात्र की पहचान दीपक कुमार निवासी आंध्र प्रदेश के रूप में हुई. वह एमबीए का छात्र था. वहीं घायल छात्र की पहचान देवांश चौहान के रूप में हुई है, जो मैनपुरी के भगवान टाकीज इलाके में रहता है. वह पीजीडीएम छात्र है. पुलिस के मुताबिक दोनों छात्र आपस में पक्के दोस्त थे. पुलिस ने कहा कि प्रथम दृष्ट्या यह पूरा मामला आपसी विवाद के बाद गोली मारने और आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है. आशंका जताई जा रही है कि पहले इनमें से किसी एक ने अपने साथी को गोली मारी और फिर खुद को भी सिर में गोली मार ली.
कमरे से क्या-क्या मिला?
मौके से एक लाइसेंसी रिवॉल्वर, चार जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस, मोबाइल फोन, लैपटॉप और अन्य सामान बरामद हुआ है. पुलिस ने छात्रों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है. हॉस्टल में हुए गोलीकांड की चर्चा हर तरफ चल रही है.

Prashant Rai is a seasoned journalist with over seven years of extensive experience in the media industry. Having honed his skills at some of the most respected news outlets, including ETV Bharat, Amar Ujala, a…और पढ़ें
Prashant Rai is a seasoned journalist with over seven years of extensive experience in the media industry. Having honed his skills at some of the most respected news outlets, including ETV Bharat, Amar Ujala, a… और पढ़ें