Live: दो दिवसीय रायबरेली दौरे पर राहुल गांधी, इन कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा

0
Live: दो दिवसीय रायबरेली दौरे पर राहुल गांधी, इन कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा


Live now

Last Updated:

UP News Live: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी बुधवार को दो दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली पहुंच रहे हैं. यहां राहुल गांधी कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे. साथ ही 2027 चुनाव को लेकर कार्यकर्ता…और पढ़ें

Raebareli News: राहुल गांधी रायबरेली के दौरे पर

रायबरेली. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और रायबरेली के सांसद राहुल गांधी बुधवार को अपने दो दिवसीय दौरे पर रायबरेली पहुंच रहे हैं. इस दौरान वह पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात, सामाजिक समुदायों से संवाद, और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे. साथ ही, गोरा बाजार चौराहे पर नवनिर्मित अशोक स्तंभ का लोकार्पण भी करेंगे. कांग्रेस के प्रदेश सचिव अतुल सिंह ने राहुल गांधी के दौरे का विस्तृत ब्योरा साझा करते हुए बताया कि यह दौरा संगठन को मजबूत करने और स्थानीय मुद्दों पर चर्चा के लिए महत्वपूर्ण है. राहुल गांधी 10 सितंबर को अपने दौरे की शुरुआत हरचंदपुर विधानसभा क्षेत्र से करेंगे. यहां वह बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे और संगठन को मजबूत करने की रणनीति पर चर्चा करेंगे. इसके बाद, वह प्रजापति समाज के लोगों से संवाद करेंगे, उनकी समस्याओं को सुनेंगे और समाधान के लिए विचार-विमर्श करेंगे. दोपहर में राहुल गांधी गोरा बाजार चौराहे पर नवनिर्मित अशोक स्तंभ का लोकार्पण करेंगे. यह आयोजन स्थानीय लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर होगा, क्योंकि अशोक स्तंभ राष्ट्रीय एकता और गौरव का प्रतीक माना जाता है. इसके बाद, वह मुलिहामऊ गांव में स्थित वीरा पासी ग्राम वन में पौधारोपण करेंगे. इस कार्यक्रम के माध्यम से राहुल गांधी पर्यावरण संरक्षण और स्थानीय समुदायों के साथ जुड़ाव का संदेश देंगे. दौरे के दूसरे दिन, 11 सितंबर को, राहुल गांधी रायबरेली में विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा के लिए जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक की अध्यक्षता करेंगे. इस बैठक में जिले में चल रही विभिन्न विकास परियोजनाओं, उनके कार्यान्वयन और समस्याओं पर चर्चा होगी. बैठक के समापन के बाद, राहुल गांधी लखनऊ के रास्ते दिल्ली के लिए रवाना होंगे. कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी ने इस दौरे को लेकर उत्साह व्यक्त करते हुए कहा, “राहुल गांधी का यह दौरा रायबरेली के लिए बेहद महत्वपूर्ण है. उनकी मौजूदगी से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा. साथ ही, अशोक स्तंभ का लोकार्पण और पौधारोपण जैसे कार्यक्रम स्थानीय लोगों के बीच एकता और पर्यावरण के प्रति जागरूकता का संदेश देंगे.” रायबरेली गांधी परिवार का पारंपरिक संसदीय क्षेत्र रहा है. राहुल गांधी ने 2024 के लोकसभा चुनाव में इस सीट से जीत हासिल की थी और इसके बाद से वह क्षेत्र के विकास और लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं. उनके इस दौरे से स्थानीय लोगों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है.

September 10, 2025 08:28 IST

लखनऊ में गरीबों के लिए बनी फ्लैटों की कॉलोनी महापुरुष के नाम पर

लखनऊ में गरीबों के लिए बनी फ्लैटों की कॉलोनी महापुरुष के नाम पर होंगी. डालीबाग में माफिया मुख्तार अंसारी से मुक्त कराई गई जमीन पर बनी कॉलोनी सरदार वल्लभ भाई पटेल के नाम पर होगी. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जल्द ही इस कॉलोनी का लोकार्पण करेंगे. राजधानी की सबसे प्राइम लोकेशन डालीबाग में माफिया के कब्जे से मुक्त कराकर लखनऊ विकास प्राधिकरण ने दो ब्लाकों में 72 फ्लैटों का निर्माण कराया है.

September 10, 2025 08:23 IST

नेपाल के प्रदर्शनकारियों ने भारतीय ट्रकों को बनाया निशाना

महराजगंज. नेपाल के प्रदर्शनकारियों ने भारतीय ट्रकों को बनाया निशाना. ट्रकों में तोड़फोड़ और आगजनी भी की गई. ट्रक ड्राइवरों की बुरी तरह मारा पिटा गया.  सोनौली बार्डर पहुंचे ड्राइवरों ने बताया आपबीती. नेपाल न जाने की ड्राइवरों ने की अपील. 

September 10, 2025 08:21 IST

लखनऊ विश्वविद्यालय का 68वां दीक्षांत समारोह आज

लखनऊ. लखनऊ विश्वविद्यालय का 68वां दीक्षांत समारोह आज. मेधावियों को मिलेंगे कुल 201 मेडल, 80 फीसदी छात्राओं के खाते में. 1,26,254 छात्रों को उपाधि दी जाएगी. पूर्व DGP प्रशांत कुमार को दी जाएगी मानद उपाधि. मुख्य अतिथि के तौर पर वैज्ञानिक और CSIR के पूर्व DG शेखर सी. मांडे हींगे शामिल. समारोह की अध्यक्षता राज्यपाल आनंदीबेन पटेल करेंगी. उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय और राज्यमंत्री रजनी तिवारी विशिष्ट अतिथि होंगे. राज्यपाल शिक्षकों की 11 पुस्तकों का करेंगी विमोचन. इस दौरान चार शिक्षकों को भी किया जाएगा सम्मानित.

September 10, 2025 08:19 IST

आईजीआरएस रैंकिंग में एक बार फिर से फिसड्डी साबित हुआ प्रयागराज

प्रयागराज. आईजीआरएस रैंकिंग में एक बार फिर से फिसड्डी साबित हुआ प्रयागराज. आईजीआरएस पर आई शिकायतों के निस्तारण में प्रयागराज सबसे निचले पायदान पर पहुंच गया है. 3 महीने तक 75 वें स्थान पर रहने के बाद अगस्त में आई रैंकिंग में प्रयागराज 74 वें स्थान पर आया था, लेकिन सितंबर में आई रैंकिंग में एक बार फिर से 75 वें पायदान पर चला गया है. डीएम मनीष वर्मा ने इसे लेकर नाराजगी जताई है. आईजीआरएस रैंकिंग सुधार के लिए लगातार कवायद की जा रही है. लेकिन इसके बावजूद जिले की रैंकिंग में सुधार नहीं हो रहा है. कई विभागों में तो फीडबैक एकदम नहीं लिया जा रहा है. डीएम ने अधिकारियों को कार्यशैली में सुधार और रैंकिंग ऊपर लाने के प्रयास के निर्देश दिए हैं.

homeuttar-pradesh

Live: दो दिवसीय रायबरेली दौरे पर राहुल गांधी, इन कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *