Gold Silver Rate Today: लखनऊ में सोना 110 रुपए तक सस्ता, चांदी 1000 रुपए प्रति किलो तक महंगी, जानिए 13 सितंबर के नए दाम
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज यानी 13 सितंबर 24 कैरेट सोना 110 रुपए प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हुआ है. लखनऊ में 24 कैरेट सोने के दाम 1,12,945 रुपए प्रति 10 ग्राम है. वहीं, वाराणसी के सर्राफा बाजार (Gold Price Today Varanasi) में 24 कैरेट सोना 130 रुपए प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ है, जिससे इसका भाव घटकर 1,11,300 रुपए रह गया है. इससे एक दिन पहले यानी 12 सितंबर को सोने का भाव 1,11,430 रुपए था. मेरठ में 24 कैरेट सोने का भाव 1,13,955 रुपए प्रति 10 ग्राम है.
22 कैरेट सोना वाराणसी में 100 रुपए की गिरावट के साथ 1,02,050 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. इससे पहले 12 सितंबर को इसका भाव1,02,150 रुपए था. वहीं, अगर बात 18 कैरेट सोने की करें तो 900 रुपए की बड़ी गिरावट के साथ इसकी कीमत 83,530 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है.
चांदी का दबदबा जारी, लगातार दूसरे दिन तेजी
सोने की कीमतों में गिरावट के उलट, चांदी की कीमतों में लगातार दूसरे दिन भी तेज उछाल देखा गया. 13 सितंबर को चांदी 1,000 रुपए प्रति किलो महंगी होकर 1,33,000 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गई. वहीं, 12 सितंबर को चांदी का भाव 1,32,000 रुपए प्रति किलो था.
क्या आगे भी रहेगा ऐसा ही उतार-चढ़ाव?
वाराणसी सर्राफा एसोसिएशन के संरक्षक विजय तिवारी का कहना है कि सोने की कीमतें हाल ही में रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचने के बाद अब थोड़ा गिरावटी रुख दिखा रही हैं. हालांकि, चांदी की कीमतों में तेजी का रुख अब भी जारी है. उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में भी सर्राफा बाजार में ऐसा उतार-चढ़ाव देखने को मिलता रहेगा.