एक आइडिया, दो काम…सरसों और बेसन ने बदली जिंदगी, चारों ओर छाईं जौनपुर की अनीता

0
एक आइडिया, दो काम…सरसों और बेसन ने बदली जिंदगी, चारों ओर छाईं जौनपुर की अनीता


Last Updated:

Success Story : अनीता का सफर आज जिले भर में प्रेरणा का स्रोत बन गया है. घर पर छोटा सा कारोबार शुरू किया. शुरुआत में काम कठिन था, पूंजी कम थी और बाजार की समझ भी सीमित थी. फिर भी हार नहीं मानी.

जौनपुर. कभी साधारण गृहणी रहीं अनीता चौहान आज अपने जिले में सफल व्यवसायी महिला के रूप में जानी जाती हैं. घर की जिम्मेदारियों में व्यस्त रहते हुए वे लंबे समय तक बेरोजगार रहीं, लेकिन जीवन की कठिनाइयों ने उन्हें कुछ अलग करने की प्रेरणा दी. अनीता ने ठान लिया कि वे अपने दम पर परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारेंगी और इसी सोच ने उनके जीवन की दिशा बदल दी. अनीता ने घर पर ही सरसों का तेल निकालने का छोटा सा कारोबार शुरू किया. शुरुआत में यह काम कठिन था, पूंजी कम थी और बाजार की समझ भी सीमित. फिर भी उन्होंने हार नहीं मानी और आसपास के किसानों से सरसों खरीदकर शुद्ध तेल तैयार कर बेचना शुरू किया.

जीतने लगी भरोसा

धीरे-धीरे उनके तेल की गुणवत्ता और शुद्धता ने ग्राहकों का दिल जीत लिया. लोग उनके बनाए तेल को पसंद करने लगे और उनका कारोबार धीरे-धीरे बढ़ने लगा. सफलता मिलने के बाद अनीता ने हिम्मत जुटाई और एक और कदम आगे बढ़ाया. उन्होंने घर पर ही बेसन का छोटा प्लांट लगाया. चना खरीदकर उसकी पिसाई और पैकेजिंग कर बाजार में उतारा. जैसे उनके तेल को पहचान मिली थी, वैसे ही बेसन ने भी ग्राहकों के बीच भरोसा जीता और देखते ही देखते उनका कारोबार दो दिशाओं में फैल गया.

दूसरों को भी फायदा

आज अनीता चौहान सिर्फ अपने परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि उन्होंने कई महिलाओं को भी अपने काम से रोजगार उपलब्ध कराया है. कभी साधारण गृहणी मानी जाने वाली अनीता अब महिला सशक्तिकरण की मिसाल बन चुकी हैं. अनीता की कहानी इस बात का प्रमाण है कि अगर हिम्मत और लगन हो तो कोई भी महिला अपनी पहचान खुद बना सकती है. छोटे से घर से शुरू हुआ उनका सफर आज जिले भर में प्रेरणा का स्रोत बन गया है.

Priyanshu Gupta

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

एक आइडिया, दो काम…सरसों और बेसन ने बदली जिंदगी, छाईं जौनपुर की अनीता



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *