Barabanki News: लालच में गंवा चुके थे पैसे, पुलिस ने दूत बनकर लौटाई मुस्कान, बाराबंकी साइबर सेल का फिर कमाल

0
Barabanki News: लालच में गंवा चुके थे पैसे, पुलिस ने दूत बनकर लौटाई मुस्कान, बाराबंकी साइबर सेल का फिर कमाल


बाराबंकी: यूपी के बाराबंकी जिले (Barabanki) की साइबर सेल और साइबर थाना ने एक बार फिर साइबर अपराधियों पर तगड़ा शिकंजा कसते हुए पीड़ितों की मेहनत की कमाई को सुरक्षित बचाया है. 16 अगस्त से अब तक साइबर ठगी के मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए कुल 24,91,483 की धनराशि पीड़ितों को वापस दिलाई गई है. इस मौके पर पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने पीड़ितों को धनराशि लौटाते हुए मौजूद लोगों से अपील की कि वे अपने आस-पास के लोगों को साइबर जागरूक करें.

कैसे होता है साइबर फ्रॉड? जानिए आम तरीकों को…
साइबर अपराधी आमतौर पर निम्नलिखित तरीकों से ठगी करते हैं:
– फर्जी रिवार्ड या इनाम का लालच देकर
– नकली निवेश स्कीम या क्रिप्टोकरेंसी फ्रॉड
– सोशल मीडिया अकाउंट हैक करना
– फर्जी मोबाइल ऐप्स डाउनलोड कराना
– ऑनलाइन गेमिंग या लॉटरी का झांसा
– ओटीपी फ्रॉड या लिंक क्लिक करा कर डाटा चुराना

इन सभी मामलों में आप तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं.

पीड़ितों को वापस दिलाई गई राशि:
– अश्विनी कुमार (लाल विहार कॉलोनी, बाराबंकी)- 8,70,000
– नवीन (कोतवाली नगर, बाराबंकी)- 1,55,000
– संजीव कुमार (करसंडी, बाराबंकी)- 2,21,578
– राहुल सिंह (भवानीपुर, लोनी कटरा)- 1,96,999
– अनिल कुमार (निमापुर, सफदरगंज)- 3,84,000

इसके अलावा कई अन्य लोगों को मिलाकर कुल 24.91 लाख की राशि रिकवर कराई गई.

जनवरी 2025 से अब तक 80 लाख की रिकवरी
पुलिस अधीक्षक के अनुसार, जनवरी 2025 से अब तक साइबर थाना व साइबर सेल की मदद से कुल 80,41,587 की राशि पीड़ितों को वापस दिलाई जा चुकी है. यह बाराबंकी जिले के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है.

साइबर टीम की शानदार भूमिका
धनराशि की वापसी में प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार यादव के नेतृत्व में साइबर टीम का अहम योगदान रहा. टीम में शामिल उपनिरीक्षक मंजू पाल, पंकज श्रीवास्तव, जय प्रकाश पाण्डेय और अन्य स्टाफ की तकनीकी दक्षता और सतर्कता से यह कार्य सफल हो सका.

पुलिस अधीक्षक की अपील
एसपी अर्पित विजयवर्गी ने लोगों से अपील करते हुए कहा, ‘अगर आपके साथ किसी भी प्रकार की ऑनलाइन ठगी होती है, तो तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें या (http://www.cybercrime.gov.in) पर शिकायत दर्ज करें. याद रखें, जल्दी की गई सूचना ही आपके पैसे को बचा सकती है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *