Muzaffarnagar News: डांट से बौखलाए कर्मचारी, साथियों संग मिलकर डिप्टी मैनेजर किया अपहरण, फिर इस हाल में मिली बॉडी
Last Updated:
Muzaffarnagar News: दिल्ली-दून हाईवे स्थित छपार टोल प्लाजा पर डांट से नाराज दो कर्मचारियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर टोल मैनेजर और सहायक मैनेजर पर हमला कर दिया. सहायक मैनेजर अरविंद पांडे को घायल अवस्था में अगवा कर धारदार हथियारों से हत्या कर दी गई. शव मेरठ के जानी थाना क्षेत्र में नहर पटरी के पास मिला.
छपार टोल प्लाजा के मैनेजर का शव मेरठ के जानी थाना क्षेत्र में भोला रोड से बरामद हुआ. इस हत्याकांड के बाद मुजफ्फनगर पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित की हैं. यह मामला दिल्ली-देहरादून हाईवे स्थित छपार टोल प्लाजा का है. प्राप्त समाचार के मुताबिक, टोल प्लाजा का ठेका रालोद नेता और बुढ़ाना के पूर्व ब्लॉक प्रमुख विनोद मलिक के पास है.
टोल प्लाजा के मुख्य मैनेजर मुकेश चौहान, जो मूल रूप से राजस्थान के निवासी हैं, ने बताया कि वह और सहायक मैनेजर अरविंद पांडे (निवासी फूलपुर धराव, जिला चंदौली) टोल प्लाजा से 200 मीटर दूर एक गेस्ट हाउस में ठहरे हुए थे. गुरुवार देर रात करीब 2 बजे एक कार में सवार होकर 5-6 हमलावर वहां पहुंचे. उन्होंने किसी तरह बहला-फुसलाकर गेट खुलवाया और फिर अंदर घुसकर हमला कर दिया.
अपहरण के बाद हत्या, शव मेरठ में मिला
दोनों को गंभीर चोटें आईं. हमलावर घायल अरविंद पांडे को जबरन अपने साथ उठा ले गए. पुलिस को रात में ही सूचना दी गई, लेकिन सक्रियता की कमी रही. शुक्रवार सुबह एक बार फिर पुलिस को सूचना दी गई. देर शाम मेरठ के जानी थाना क्षेत्र स्थित गांव भोला के पास गंगनहर पटरी पर अरविंद का शव बरामद हुआ.
पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, आरोपी टोल कर्मचारी
शव पर धारदार हथियारों से कई वार किए गए थे. एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत ने बताया कि मुख्य मैनेजर की तहरीर पर हत्या और अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मैनेजर द्वारा डांटने से नाराज दो टोल कर्मचारियों ने इस घटना को अंजाम दिया. आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी तलाश जारी है.

राहुल गोयल सीनियर पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया 16 साल से ज्यादा का अनुभव है. साल 2011 में पत्रकारिता का सफर शुरू किया. नवभारत टाइम्स, वॉयस ऑफ लखनऊ, दैनिक भास्कर, पत्रिका जैसे संस्थानों में काम करने का अनुभव. सा…और पढ़ें
राहुल गोयल सीनियर पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया 16 साल से ज्यादा का अनुभव है. साल 2011 में पत्रकारिता का सफर शुरू किया. नवभारत टाइम्स, वॉयस ऑफ लखनऊ, दैनिक भास्कर, पत्रिका जैसे संस्थानों में काम करने का अनुभव. सा… और पढ़ें