गैंगस्टर और अपराधियों पर पुलिस का शिकंजा, योगी सरकार के ताबड़तोड़ एक्शन में कई गिरफ्तार
घटना 20 सितम्बर की रात लगभग 12:10 बजे की है, जब उभांव थाना क्षेत्र के खनदवा के पास पुलिस चेकिंग चल रही थी. इस दौरान एक संदिग्ध मोटरसाइकिल को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन चालक ने वाहन को तेजी से घुमाकर भागने की कोशिश की.
पूछताछ में नितिश ने कबूल किया कि उसने 16 सितम्बर को उभांव क्षेत्र में महिला शिक्षिका राधिका वर्मा से सोने की चेन लूटी थी. उसी दिन साहूंपुर में शिक्षकों देवेंद्र प्रताप यादव और कंचन सिंह से भी लूटपाट की थी और देवेंद्र प्रताप की गोली मारकर हत्या कर दी थी.
मुजफ्फरनगर
प्रयागराज
थाना हण्डिया पुलिस टीम ने 30 वाहन व 50 व्यक्तियों, थाना सरायममरेज पुलिस ने 50 वाहन व 70 व्यक्तियों, थाना उतरांव पुलिस टीम ने 40 वाहन व 60 व्यक्तियों, थाना बहरिया पुलिस टीम ने 40 वाहन व 50 व्यक्तियों, थाना फूलपुर पुलिस टीम ने 45 वाहन व 62 व्यक्तियों की चेकिंग की.
थाना नवाबगंज पुलिस टीम ने 30 वाहन व 35 व्यक्तियों, थाना थरवई पुलिस टीम ने 29 वाहन व 42 व्यक्तियों, थाना सराय इनायत पुलिस टीम ने 80 वाहन व 106 व्यक्तियों और थाना फाफामऊ पुलिस टीम ने 21 वाहन व 11 व्यक्तियों की चेकिंग की.
अन्य संदिग्ध व्यक्तियों को यातायात नियमों का पालन करने और जिम्मेदारी पूर्वक वाहन चलाने के सम्बन्ध में कड़े निर्देश दिए गए. यह अभियान पुलिस कमिश्नर और अपर पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर डीसीपी गंगानगर जोन के नेतृत्व में चलाया गया.
गुरबक्शगंज थाना क्षेत्र के सिरसा घाट के पास पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई. इस मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी बदमाश के पैर में गोली लगी. घायल बदमाश को पुलिस ने सीएचसी जातुवा टप्पा में भर्ती कराया.
प्रयागराज (हंडिया)
हंडिया थाने में 2024 में बीएनएस की धारा-309(4)/351(2) के तहत एफआईआर दर्ज है. अभियुक्त 22 वर्षीय रंजीत पासी उर्फ बाबा पासी ग्राम गोपालीपुर थाना सरायममरेज का रहने वाला है. पुलिस ने थाना हंडिया क्षेत्र के बरौत स्थित माधोपुर पुलिया के पास से उसे गिरफ्तार किया. गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा-317(2)/109 बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोत्तरी की गई है.
उसने हंडिया थाना क्षेत्र के बरौत ओवर ब्रिज के पास मोनू सेठ निवासी पूरे बहरिया हरिहरपुर गोपीगंज, भदोही से बाइक, मोबाइल और 1500 रुपये छीन लिए थे.
इस मामले में एक अभियुक्त को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है. गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ विभिन्न थानों में सात आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं. फिलहाल, अभियुक्त रंजीत पासी को जेल भेजा जा रहा है.