Bahraich News: बहराइच में आदमखोर का आतंक! दूध पी रहे मासूम को चारपाई से उठा ले गया भेड़िया, इलाके में दहशत
Last Updated:
Bahraich Bhedia Attack News: यूपी के बहराइच में भेड़ियों के लगातार हमले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. आज सुबह एक चार साल के मासूम अंकेश कुमार को भेड़िया उठा ले गया. पूरे इलाके में खौफ फैल गया और ग्रामीण आदमखोर जानवर की तलाश में घरों से निकल पड़े. पुलिस और वन विभाग की टीम भी मौके पर मौजूद है.
बहराइच में फिर से भेड़िये का आतंक.यहां एक 4 साल के मासूम बच्चे अंकेश कुमार को भेड़िया उठा ले गया. बच्चा उस समय चारपाई पर लेट कर दूध पी रहा था. इस घटना को देख बच्चे की मां का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. उन्होंने बताया कि कैसे भेड़िये ने बच्चे का मुंह पकड़ कर उसे उठा लिया.
भेड़िया बच्चे को उठाकर गन्ने के खेत में चला गया. घर वाले उसका पीछा करते हुए खेत तक पहुंचे, लेकिन भेड़िया भागने में कामयाब रहा. इसके बाद पूरे इलाके में खौफ फैल गया और ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर आदमखोर जानवर की तलाश में घरों से निकल पड़े.
मौके पर भेड़िये के पैरों के निशान भी मिले हैं. पुलिस और वन विभाग की टीम तुरंत घटना स्थल पर पहुंच गई है और आदमखोर भेड़िये की खोज में जुटी हुई है. अधिकारियों का कहना है कि इलाके में सतर्कता बरतना बेहद जरूरी है.
इसी इलाके के आसपास बीते 10 से 12 दिन में यह 9वीं घटना है. इन हमलों में अब तक 6 से ज्यादा लोग घायल हो चुके हैं, जबकि 3 बच्चों की मौत हो चुकी है. इससे पहले भी दो मासूम अपनी जान गंवा चुके हैं. लगातार हो रहे हमलों से लोगों में आक्रोश है और ग्रामीण खुद लाठी-डंडे लेकर जानवर की तलाश में निकल रहे हैं.

पिछले 5 साल से मीडिया में सक्रिय, वर्तमान में News18 हिंदी में कार्यरत. डिजिटल और प्रिंट मीडिया दोनों का अनुभव है. मुझे लाइफस्टाइल और ट्रैवल से जुड़ी खबरें लिखना और पढ़ना पसंद है.
पिछले 5 साल से मीडिया में सक्रिय, वर्तमान में News18 हिंदी में कार्यरत. डिजिटल और प्रिंट मीडिया दोनों का अनुभव है. मुझे लाइफस्टाइल और ट्रैवल से जुड़ी खबरें लिखना और पढ़ना पसंद है.