गाजियाबाद के ये इलाके, पावर, प्राइवेसी और प्रेस्टिज के प्रतीक, जानें लोकेशन
Last Updated:
Ghaziabad News: गाजियाबाद के पाँच सबसे सुरक्षित इलाके हैं.राजनगर, राजनगर एक्सटेंशन, कविनगर, क्रॉसिंग रिपब्लिक और इंदिरापुरम है यहां मंत्री, सांसद, विधायक और बड़े बिजनेसमैन रहना पसंद करते हैं. चौड़ी सड़कें, आधुनिक सोसायटियां, अस्पताल जैसी सुविधाएं है.
गाजियाबाद का इंदिरापुरम जिसे लोग पावर, प्रेस्टिज और प्राइवेसी का सही पता मानते हैं. चौड़ी सड़कों, मॉल, स्कूल और अस्पतालों से सजा यह इलाका सिर्फ आम परिवारों की ही नहीं बल्कि बड़े बिजनेसमैन, आईपीएस और आईएएस अफसरों की भी पहली पसंद है। यहां की आधुनिक सोसायटियाँ सुरक्षा और सुविधाओं से लैस हैं जिससे लोग सुकून के साथ रह पाते हैं. दिल्ली और नोएडा से बेहतर कनेक्टिविटी होने के कारण यह जगह कामकाजी लोगों के लिए भी सुविधाजनक है. इंदिरापुरम सिर्फ रहने की जगह नहीं बल्कि स्टेटस सिंबल माना जाता है.

राजनगर एक्सटेंशन गाजियाबाद का सबसे तेजी से विकसित होता इलाका है. यहां चौड़ी सड़कों, ग्रीन बेल्ट और नई-नई हाई-राइज सोसायटियाँ इसे परिवारों के लिए सुरक्षित और आरामदायक बनाती हैं. मध्यमवर्गीय परिवारों से लेकर नए प्रोफेशनल्स तक सब यहां घर लेना पसंद करते हैं। बच्चों के स्कूल, आसपास अस्पताल और मार्केट की आसान उपलब्धता इसे रोजमर्रा की जिंदगी के लिए सुविधाजनक बनाती है. गेटेड सोसायटी और सीसीटीवी सुरक्षा का अहसास कराती हैं जिससे लोग निश्चिंत होकर रह सकें. राजनगर एक्सटेंशन आज सिर्फ घर नहीं बल्कि बेहतर भविष्य में निवेश की पहली पसंद बन गया है.

क्रॉसिंग रिपब्लिक गाजियाबाद का वह इलाका है जो नई पीढ़ी और नौकरीपेशा परिवारों की पसंद बन चुका है. यहां की हाई-राइज सोसायटियाँ 24 घंटे सुरक्षा और गेटेड कम्युनिटी का अहसास देती हैं। बच्चों के लिए पार्क और खेल के मैदान, साथ ही आसपास स्कूल और मॉल इसे परिवारों के लिए और खास बना देते हैं. आईटी सेक्टर में काम करने वाले युवा और मिडिल क्लास परिवार यहां खुद को सुरक्षित और आरामदायक महसूस करते हैं. दिल्ली और नोएडा से सीधा कनेक्शन होने की वजह से दफ्तर जाने वालों के लिए भी यह जगह सुविधाजनक है. यही कारण है कि क्रॉसिंग रिपब्लिक तेजी से एक आधुनिक और सुरक्षित बस्ती के रूप में पहचान बना रहा है.

कविनगर गाजियाबाद का सबसे पुराना और प्रतिष्ठित इलाका माना जाता है. यहां चौड़ी सड़कें, बड़े पार्क, अच्छे स्कूल और अस्पताल हर सुविधा उपलब्ध कराते हैं. यही वजह है कि यह जगह सालों से वीआईपी एरिया कहलाती है। कविनगर में सिर्फ बिजनेसमैन ही नहीं बल्कि सांसद, राज्यसभा सांसद और एमएलसी भी रहना पसंद करते हैं. यहां का शांत और सुरक्षित माहौल उन्हें आकर्षित करता है. आसपास का मार्केट और आसान कनेक्टिविटी परिवारों की जिंदगी को और आसान बनाते हैं. इसलिए कविनगर गाजियाबाद का वो इलाका है जहां रहना एक स्टेटस सिंबल और सुरक्षा की गारंटी दोनों माना जाता है.

राजनगर गाजियाबाद का सबसे पॉश और सुरक्षित इलाक़ा माना जाता है. यहां रहना सिर्फ सुविधा नहीं बल्कि एक स्टेटस की पहचान भी है। बड़े बिजनेसमैन, आईपीएस और आईएएस अफसर, मंत्री, भारत सरकार के वरिष्ठ अधिकारी, रिटायर्ड जज, गाजियाबाद के जिला अधिकारी और पुलिस कमिश्नर तक यहां रहना पसंद करते हैं. यही नहीं देश के कई बड़े बिजनेसमैन भी राजनगर में अपना घर बनाना पसंद करते हैं। चौड़ी सड़कें, हरियाली, पार्क, स्कूल और अस्पताल की आसान उपलब्धता इस जगह को और खास बनाती है. सुरक्षा और प्रेस्टिज के कारण राजनगर गाजियाबाद का सबसे भरोसेमंद और एलीट इलाका माना जाता है.