मेष राशि पर शुक्र और सूर्य का प्रभाव…बढ़ेगी प्रतिष्ठा, सेहत और लवलाइफ में आ सकती है मुसीबत

0
मेष राशि पर शुक्र और सूर्य का प्रभाव…बढ़ेगी प्रतिष्ठा, सेहत और लवलाइफ में आ सकती है मुसीबत


Last Updated:

Aaj Ka Mesh Rashifal 21 September 2025: मेष राशि में वर्तमान में शुक्र की महादशा और सूर्य की अंतर्दशा दोनों चल रही है. ऐसे में यह करियर और नौकरी के हिसाब से बेहद ही महत्वपूर्ण है. सूर्य की वजह से आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी.

आज का मेष राशिफल.
मुकेश पांडेय/मिर्जापुर : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हमारे राशियों पर ग्रहों का प्रभाव होता है. ग्रहों की महादशा और अंतर्दशा के अनुसार ही हमारी राशियों के जातकों को फल मिलता है. 12 राशियों में एक मेष राशि के जातकों का आज का दिन मिला-जुला होने वाला है. आज का दिन कार्यक्षेत्र में चुनौतियों से भरा हुआ रहने वाला है. ऐसे में थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है. सूर्य की वजह से आपका सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ेगी. लव लाइफ के लिए आज का दिन बेहतर है. रिश्तों में मिठास बनी रहेगी और समझ बढ़ सकती है.

विन्ध्यधाम के ज्योतिषाचार्य पं. महाराज ने बताया कि मेष राशि में वर्तमान में शुक्र की महादशा और सूर्य की अंतर्दशा दोनों चल रही है. ऐसे में यह करियर और नौकरी के हिसाब से बेहद ही महत्वपूर्ण है. सूर्य की वजह से आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी. हालांकि, अलग-अलग ग्रहों की वजह से यह नुकसानदेह हो सकता है. इसलिए कारोबार और जॉब में विशेष ध्यान दें. ताकि, किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं होने पाए.

ऐसी रहेगी लव लाइफ

पं. अनुपम महराज ने बताया कि शुक्र की महादशा चलने की वजह से  लव लाइफ में मिठास आ सकती है. आपसी संवाद की वजह से गलतफहमी दूर होगी और समझ बढ़ जाएगी. रिश्तों में छोटी बातों को इग्नोर करें. नहीं तो रिश्तों में खटास आ सकती है. इसलिए थोड़ा ध्यान देने की जरूरत है. आपसी संवाद को बेहतर रखें. ताकि, ऐसी कोई परेशानी नहीं होने पाए.

मानसिक तनाव व पाचन की होगी दिक्कत 

पं. अनुपम महाराज ने बताया कि मेष राशि पर आज बुध और केतु ग्रह का प्रभाव रहेगा. इससे थोड़ी दिक्कतें हो सकती है. इनमें स्वास्थ्य व पाचन जैसी समस्या हो सकती है. ऐसे में संतुलित आहार लेने के साथ ही मानसिक तनाव दूर करने के बाद पर्याप्त आराम करें और नींद लें. ताकि, स्वास्थ्य बेहतर हो सके.

authorimg

Lalit Bhatt

पिछले एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हूं. पत्रकारिता की शुरुआत 2010 में नई दुनिया अखबार से की, जिसके बाद सफर लगातार आगे बढ़ता गया. हिंदुस्तान, शुक्रवार पत्रिका, नया इंडिया, वेबदुनिया और ईटीवी जैस…और पढ़ें

पिछले एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हूं. पत्रकारिता की शुरुआत 2010 में नई दुनिया अखबार से की, जिसके बाद सफर लगातार आगे बढ़ता गया. हिंदुस्तान, शुक्रवार पत्रिका, नया इंडिया, वेबदुनिया और ईटीवी जैस… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeastro

मेष राशि पर शुक्र और सूर्य का प्रभाव…बढ़ेगी प्रतिष्ठा, जानें पूरा राशिफल



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *