अमरोहा से लेकर गाजियाबाद तक ठॉय-ठॉय, 50 हजार का इनामी बदमाश ढेर, एक्शन में यूपी पुलिस
Last Updated:
UP News: यूपी में पुलिस का बदमाशों के खिलाफ एक्शन जारी है. इसी के तहत अमरोहा में गौ तस्कर चाहत और अल्तमस गिरफ्तार हुए हैं, वहीं बाराबंकी में महिला हत्याकांड के आरोपी राजू वर्मा को मुठभेड़ में पकड़ा गया.
गौ तस्करों से पुलिस की मुठभेड़, दो आरोपी गिरफ्तार
महिला हत्याकांड का आरोपी मुठभेड़ में घायल, साथी की तलाश जारी
बाराबंकी जिले के मसौली थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई. इस दौरान आरोपी राजू वर्मा घायल हो गया. राजू वर्मा और उसके साथी विपेंद्र ने 19 सितम्बर को एक महिला को बाइक से घर छोड़ने के बहाने नहर के पास ले जाकर हत्या कर दी थी. परिजनों की तहरीर पर दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था. पुलिस ने घायल आरोपी के पास से अवैध तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद की। मृतका का शव शनिवार को त्रिलोकपुर नहर के पास बरामद हुआ था.
गाजियाबाद पुलिस ने एनकाउंटर में कुख्यात अपराधी और अनिल दुजाना गैंग से जुड़े बदमाश बलराम ठाकुर को मार गिराया है. गाजियाबाद क्राइम ब्रांच की स्वाट टीम ने शनिवार देर रात वेव सिटी थाना क्षेत्र के अंडरपास पर हुई मुठभेड़ में इस इनामी बदमाश को ढेर किया. बलराम ठाकुर पर 50,000 रुपये का इनाम घोषित था. पुलिस के मुताबिक बलराम ठाकुर ने दो दिन पहले ही गाजियाबाद में मदन स्वीट्स और एक लोहे के कारोबारी से लाखों रुपये की रंगदारी मांगी थी. इसके बाद से ही पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी. इस अभियान की अगुवाई एडीसीपी क्राइम पीयूष सिंह और स्वाट टीम प्रभारी अनिल राजपूत ने की. दोनों अधिकारियों की देखरेख में टीम ने योजनाबद्ध तरीके से बदमाश को घेरा.
गाजियाबाद के इंदिरापुरम में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, दो आरोपी गिरफ्तार
वहीं गाजियाबाद के थाना इंदिरापुरम क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई. इस मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गए, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के मुताबिक पकड़े गए दोनों बदमाश चोरी और लूट की दर्जनों वारदातों को अंजाम दे चुके हैं. मौके से पुलिस ने चोरी की दो कार और अवैध असलाह बरामद किए हैं. घायल बदमाशों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है. पुलिस आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है.

पिछले एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हूं. पत्रकारिता की शुरुआत 2010 में नई दुनिया अखबार से की, जिसके बाद सफर लगातार आगे बढ़ता गया. हिंदुस्तान, शुक्रवार पत्रिका, नया इंडिया, वेबदुनिया और ईटीवी जैस…और पढ़ें
पिछले एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हूं. पत्रकारिता की शुरुआत 2010 में नई दुनिया अखबार से की, जिसके बाद सफर लगातार आगे बढ़ता गया. हिंदुस्तान, शुक्रवार पत्रिका, नया इंडिया, वेबदुनिया और ईटीवी जैस… और पढ़ें