यूपी के इस शहर में हुआ सड़क हादसा, पानी टैंकर की टक्कर से 3 लोगों की मौत, पुलिस जांच में जुटी

0
यूपी के इस शहर में हुआ सड़क हादसा, पानी टैंकर की टक्कर से 3 लोगों की मौत, पुलिस जांच में जुटी


Last Updated:

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा थाना बीटा-2 क्षेत्रान्तर्गत रविवार, 21 सितंबर 2025 की देर शाम हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी. चुहरपुर अंडरपास के पास तीन छात्र अपनी बुलेट मोटरसाइकिल से खाना खाने जा रहे थे. उनकी बाइक पेड़ों को पानी देते हुए धीरे-धीरे चल रहे पानी के टैंकर से टकरा गई. हादसे में तीनों छात्रों की मौत हो गई.

पुलिस के अनुस

ग्रेटर नोएडा थाना बीटा-2 क्षेत्रान्तर्गत रविवार, 21 सितंबर 2025 की देर शाम हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी. चुहरपुर अंडरपास के पास तीन छात्र अपनी बुलेट मोटरसाइकिल से खाना खाने जा रहे थे. उनकी बाइक पेड़ों को पानी देते हुए धीरे-धीरे चल रहे पानी के टैंकर से टकरा गई. हादसे में तीनों छात्रों की मौत हो गई.

पुलिस के अनुसार मृतक छात्रों की पहचान इस प्रकार हुई

1. स्वयं सागर (उम्र 19 वर्ष) पुत्र संजय सागर, निवासी पंचवटी कॉलोनी, गाजियाबाद
2. कुश उपाध्याय (उम्र 21 वर्ष) पुत्र रामकुमार उपाध्याय, निवासी खुदुरा, थाना घमौर, जिला गाजीपुर.
3. समर्थ पुंडीर (उम्र 18 वर्ष) पुत्र सुनील पुंडीर, निवासी सैटेलाइट कॉलोनी, बरेली.

तीनों छात्र निजी विश्वविद्यालय में अध्ययनरत थे. दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और घायलों को नजदीकी निजी अस्पताल पहुँचाया गया. चिकित्सकों ने स्वयं सागर और कुश को मृत घोषित कर दिया. जबकि समर्थ की हालत गंभीर होने पर उसे अन्य अस्पताल रेफर किया गया, जहाँ उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई.

घटना की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुँच गए. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मृतकों के शवों का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.थाना प्रभारी ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है. पानी का टैंकर सड़क पर धीमी गति से पेड़ों को पानी दे रहा था, इसी दौरान यह हादसा हुआ. अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है.इस दर्दनाक दुर्घटना से विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं और स्थानीय लोगों में शोक की लहर दौड़ गई है.

homeuttar-pradesh

यूपी के इस शहर में हुआ सड़क हादसा, पानी टैंकर की टक्कर से 3 लोगों की मौत,



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *