क्या फैशन के लिए बाल कटवा सकती हैं मुस्लिम महिलाएं? जानें नेल पॉलिश, लिपस्टिक पर क्या कहता है शरीयत

0
क्या फैशन के लिए बाल कटवा सकती हैं मुस्लिम महिलाएं? जानें नेल पॉलिश, लिपस्टिक पर क्या कहता है शरीयत


Last Updated:

Sharia Rules For Muslim Women : क्या मुस्लिम महिलाएं फैशन या सजावट के लिए अपने बाल कटवा सकती हैं? क्या नेल पॉलिश और लिपस्टिक का इस्तेमाल करना शरीयत में जायज़ है ? आइए अलीगढ़ के मुस्लिम धर्मगुरु मौलाना चौधरी इफराहीम हुसैन से जानते हैं पूरा सच

अलीगढ़. इस्लाम में मुस्लिम महिलाओं के बाल काटने और नाखून बढ़ाने को सही माना गया है या गलत, और क्या इन महिलाओं की नमाज़ जायज़ है या नहीं, ऐसे सवालों के जवाब जानने के लिए लोकल 18 की टीम ने अलीगढ़ के मुस्लिम धर्मगुरु से खास बातचीत की. गौरतलब है कि बहुत से लोग सोचते हैं कि इस्लाम में महिलाओं के बाल काटना या नाखून बढ़ाना पूरी तरह से वर्जित है. लेकिन हकीकत कुछ अलग है. शरीयत इस मामले में महिलाओं को अनुमति देती है, बशर्ते यह स्वास्थ्य, सफाई और व्यक्तिगत शिष्टाचार के दायरे में हो.

अलीगढ़ के मौलाना चौधरी इफराहीम हुसैन ने महिलाओं से जुड़े कुछ अहम मसलों पर रोशनी डाली. उन्होंने बाल कटवाने, नाखून बढ़ाने और नेल पॉलिश व लिपस्टिक जैसी सजावटी चीज़ों के इस्तेमाल को लेकर इस्लाम का नजरिया बयान किया.

फैशन पर पाबंदी
मौलाना चौधरी इफराहीम हुसैन ने बताया कि इस्लाम में महिलाओं के बाल काटने की इजाज़त है. इसमें कोई पाबंदी नहीं है, लेकिन शर्त यह है कि बाल इतने न कटें कि वे मर्दों जैसे लगने लगें या फिर फैशन दिखाने के लिए न कटवाए जाएं. हां, घर में संवारने के लिए या अपने शौहर को दिखाने के लिए बाल कटाने की इजाज़त है. नाखून बढ़ाने के मामले में नमाज़ तो हो जाएगी, लेकिन नाखून बढ़ाना इस्लाम में नापसंद किया गया है. नाखून कटे हुए रहना चाहिए क्योंकि उनमें गंदगी जमा होती है.

गलत चीजों से दूर रहने की हिदायत
इसी तरह नेल पॉलिश या लिपस्टिक लगाने को भी इस्लाम में नापसंद किया गया है. इस्लाम में हर उस अमल को गलत माना गया है जिससे नुकसान हो और कोई फायदा न हो. अक्सर इन चीज़ों से धोखा और दिखावा पैदा होता है. इसलिए इनसे बचने की हिदायत दी गई है. जितना हो सके उतना मुस्लिम समाज की महिलाओं को ऐसी बातों और चीज़ों से बचना चाहिए. और कोई भी दिखावा नहीं करना चाहिए, अल्लाह को भी दिखावा पसंद नहीं. जिन चीजों, कामों और बातों के लिए इस्लाम में सख्ती से मनाई की गई है, उन चीजों, कामों और बातों को हमें कभी नहीं करना चाहिए.

मृत्‍युंजय बघेल

मीडिया फील्ड में 5 साल से अधिक समय से सक्रिय. वर्तमान में News-18 हिंदी में कार्यरत. 2020 के बिहार चुनाव से पत्रकारिता की शुरुआत की. फिर यूपी, उत्तराखंड, बिहार में रिपोर्टिंग के बाद अब डेस्क में काम करने का अनु…और पढ़ें

मीडिया फील्ड में 5 साल से अधिक समय से सक्रिय. वर्तमान में News-18 हिंदी में कार्यरत. 2020 के बिहार चुनाव से पत्रकारिता की शुरुआत की. फिर यूपी, उत्तराखंड, बिहार में रिपोर्टिंग के बाद अब डेस्क में काम करने का अनु… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homedharm

क्या फैशन के लिए बाल कटवा सकती हैं मुस्लिम महिलाएं? जानें नेल पॉलिश…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *