Azamgarh News: खुशखबरी! अब Royal Enfield पर बचेगा सीधा 24,000 तक, जानिए किस मॉडल पर कितनी छूट, देखिए पूरी लिस्ट
आजमगढ़: शारदीय नवरात्र (Shardiya Navratri) आज से शुरू हो चुके है. इसी, के साथ सरकार ने GST 2.0 की नई दरें लागू कर दी हैं. इस बदलाव का सीधा असर घरेलू सामानों से लेकर दोपहिया वाहनों पर भी पड़ा है. नई जीएसटी दरों के लागू होने के बाद बाइक और स्कूटर की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिल रही है. त्योहारों के इस सीजन में अगर आप भी Royal Enfield की बाइक खरीदने की सोच रहे हैं, तो ये आपके लिए सुनहरा मौका हो सकता है.
24,000 रुपए तक की छूट
नई GST स्लैब के तहत 350cc तक की मोटरसाइकिलों पर GST दर को 28% से घटाकर 18% कर दिया गया है. पहले इन बाइक्स पर 28% टैक्स के साथ 1% सेस भी लगता था, जिससे कीमतें बढ़ जाती थीं. अब नई दरों के लागू होने के बाद ग्राहक को लगभग 17,000 से 24,000 रुपए तक का फायदा मिल सकता है. Royal Enfield आजमगढ़ स्टोर के मैनेजर पुष्कर मिश्रा के अनुसार, GST में कटौती का लाभ ग्राहकों को सीधा मिलेगा.

जानिए आजमगढ़ में रॉयल एनफील्ड की नई कीमतें
वैसे तो रॉयल एनफील्ड (Royal Enfield) अपने कस्टमर के लिए हर वेरिएंट की गाड़ियां उपलब्ध करता है. लेकिन, कस्टमर के द्वारा सबसे अधिक पसंद की जाने वाली गाड़ियों में क्लासिक 350, बुलेट 350, मीटर 350 और हंटर 350 शामिल है. ऐसे में अगर आप भी इन गाड़ियों को खरीद का मन बना रहे हैं तो जान लीजिए क्या है आजमगढ़ में उनकी नई कीमत.

कौन-कौन सी बाइक्स पर मिल रही है छूट? जानिए नई कीमतें
Royal Enfield 350 वैसे तो अपने सेगमेंट की सबसे अधिक पसंद की जाने वाली बाइकों में से एक है. यह विंटेज रेट्रो बाइक सबसे अधिक युवाओं के द्वारा पसंद की जाती है. वहीं, यह बाइक Royal Enfield की सबसे ज्यादा बिकने वाली मॉडल्स में से एक है.
पुरानी ऑन-रोड कीमत: 2.12 लाख
नई कीमत: 1.93 लाख
संभावित बचत: 17,000
24 हजार तक की सीधी बचत
रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 (Royal Enfield Classic 350) टॉप एंड वेरिएंट की ऑनरोड कीमत लगभग 2.73 लाख थी, जिसपर ग्राहक को करीब 28% तक का जीएसटी देनी पड़ती थी. वहीं, अब जीएसटी की नई दरें लागू होने के बाद यह बाइक ग्राहर को 2.49 लाख में मिल जाएगी. यानी ग्राहक को कुल बचत 24,000 तक तक की सीधी बचत होगी. बेहतरीन लुक और दमदार रोड प्रेजेंस के कारण यह हर उम्र के लोगों की पसंद बनी हुई है.

रॉयल एनफील्ड मीटियोर 350 (Royal Enfield Meteor 350)
क्रूज़र लुक और आरामदायक राइडिंग के लिए मशहूर.
पुरानी कीमत: 2.48 लाख
नई कीमत: 2.31 लाख
छूट: लगभग 17,000
Royal Enfield Hunter 350
Royal Enfield की सबसे किफायती और स्पोर्टी बाइक.
पुरानी ऑन-रोड कीमत: 1.80 लाख
नई कीमत: 1.62 लाख
अनुमानित बचत: 18,000