किसान करें मूली की इन किस्मों की खेती, बंपर होगी पैदावार, लाखों में कमाएंगे

0
किसान करें मूली की इन किस्मों की खेती, बंपर होगी पैदावार, लाखों में कमाएंगे


Last Updated:

Farming of Radish: मूली एक ऐसी फसल है, जो बेहद कम समय में तैयार होकर अच्छा मुनाफा देती है. सितंबर माह में किसान मूली की उन्नत प्रजातियां पूसा हिमानी, पूसा रश्मि, पंजाब पसंद की खेती करके अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं.

खाने में आमतौर पर सलाद के रूप में मूली का प्रयोग खूब किया जाता है. मूली हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होती है. इसकी खेती कंद सब्जी के रूप में की जाती है यह एक ऐसी फसल है, जो बेहद कम लागत में तैयार होकर अच्छा मुनाफा देती है. मूली की खेती करने वाले किसान मूली की उन्नत प्रजातियों में शामिल पूसा रश्मि की खेती सितंबर माह में करें. जिससे उन्हें अच्छा मुनाफा मिलेगा. यह एक ऐसी प्रजाति है, जो बुवाई के 55 से 60 दिन में तैयार हो जाती है. इसकी एक खासियत यह भी है कि इसकी जड़ें 30 से 35 सेमी. तक लंबी होती हैं. मूली की यह प्रजाति प्रति हेक्टेयर 320 से 350 क्विंटल तक का उत्पादन देती है.

LOCAL 18

मूली की उन्नत प्रजातियों में पंजाब पसंद मूली की प्रजाति भी अपना अलग स्थान रखती है. यह एक ऐसी प्रजाति है, जो बुवाई के 45 दिन बाद तैयार हो जाती है. इसकी खासियत है कि यह रेशा रहित मूली होती है. इसकी जड़ें भी खूब लंबी होती हैं. प्रति हेक्टेयर कि दर से इस प्रजाति की मूली 230 से 235 क्विंटल तक का उत्पादन देती है. सितंबर माह में किसान पंजाब पसंद मूली की बुवाई करके अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं.

LOCAL 18

पूसा हिमानी प्रजाति की मूली स्वाद में हल्की तीखी होती है. यह भी मूली की उन्नत प्रजातियों में शामिल है. इसकी खासियत यह है कि यह 25 से 30 सेमी तक लंबी होती है, जो बुवाई के 60 दिन के अंतराल पर तैयार हो जाती है. उन्नत प्रजाति की मूली मानी जाती है, जो प्रति हेक्टेयर की दर से 330 से 350 क्विंटल तक का उत्पादन देती है.

LOCAL 18

रैपिड रेड व्हाइट मूली देखने में बिल्कुल लाल रंग की गाजर की तरह होती है. परंतु इसका छिलका लाल और अंदर सफेद होती है .यह मूली खाने में बेहद स्वादिष्ट होती है. इसकी खासियत यह है कि यह सबसे कम समय में तैयार हो जाती है. वहीं मूली की खेती करने वाले किसान इस खास प्रजाति की मूली की बुवाई सितंबर माह में कर दें, जिससे उन्हें अच्छा मुनाफा मिलेगा.

LOCAL 18

सितंबर माह में मूली की खेती करने वाले किसानों के लिए जापानी सफेद प्रजाति की मूली बेहद खास है, क्योंकि यह एक ऐसी प्रजाति की मूली है, जो बुवाई के 45 से 50 दिनों में तैयार हो जाती है. इसका स्वाद हल्का तीखा एवं दिखने में बेलनाकार होने के साथ ही बेहद मुलायम होती है. यह प्रजाति प्रति हेक्टेयर की दर से 250 से 300 क्विंटल तक का उत्पादन देती है.

LOCAL 18

मूली की खेती के लिए हल्की, भुरभुरी, और अच्छी जल निकासी वाली बलुई-दोमट मिट्टी सबसे उपयुक्त होती है, जिसमें जैविक पदार्थ की भरपूर मात्रा हो. मिट्टी का pH मान 6.0 से 7.0 के बीच होना चाहिए, क्योंकि इस रेंज में जड़ों का विकास अच्छे से हो सके

homeagriculture

किसान करें मूली की इन किस्मों की खेती, बंपर होगी पैदावार, लाखों में कमाएंगे



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *