ग्रीन पार्क में क्रिकेट का महासंग्राम! भारत A और ऑस्ट्रेलिया A के बीच कानपुर में होगी रोमांचक भिड़ंत, अभिषेक का बोलेगा बल्ला, अर्शदीप की गरजेंगी गेंदें

0
ग्रीन पार्क में क्रिकेट का महासंग्राम! भारत A और ऑस्ट्रेलिया A के बीच कानपुर में होगी रोमांचक भिड़ंत, अभिषेक का बोलेगा बल्ला, अर्शदीप की गरजेंगी गेंदें


Last Updated:

Kanpur News: भारत ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच 30 सितंबर से 5 अक्टूबर तक ग्रीन पार्क स्टेडियम, कानपुर में खेली जाएगी तीन मैचों की रोमांचक सीरीज. 8 साल बाद इंटरनेशनल लेवल का क्रिकेट लौट रहा है कानपुर, जहां अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, रजत पाटीदार और अर्शदीप सिंह जैसे युवा सितारे मैदान पर जलवा बिखेरेंगे. जानिए पूरी जानकारी- मैच शेड्यूल, टीम की ताकत, और दर्शकों की तैयारियों के बारे में…

कानपुर: कानपुर का अंतरराष्ट्रीय ‘ग्रीन पार्क स्टेडियम’ 30 सितंबर से 5 अक्टूबर तक क्रिकेट प्रेमियों के लिए जश्न का मौका लेकर आ रहा है. दीपावली से पहले ही यहां एक बड़ा उत्सव होने जा रहा है, जब भारत ‘A’ और ऑस्ट्रेलिया ‘A’ के बीच तीन एकदिवसीय मैचों की सीरीज खेली जाएगी. इस दौरान दर्शकों को भारतीय बल्लेबाजों के बल्ले से चौकों और छक्कों की बरसात देखने को मिलेगी. खासतौर पर अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा जैसे धाकड़ बल्लेबाज अपनी तूफानी बल्लेबाजी से मैदान को गरमाएंगे.

युवा सितारों से सजी भारत ‘A’ टीम
भारत ‘A’ की टीम इस सीरीज में पूरी तरह युवा खिलाड़ियों से बनी है, जो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने भविष्य को चमकाने की तैयारी में हैं. पहले मैच की कप्तानी रजत पाटीदार करेंगे, जबकि अगले दो मैचों में तिलक वर्मा कप्तानी संभालेंगे. अभिषेक शर्मा अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं और उनके बल्ले से पावर शॉट्स निकलने की पूरी उम्मीद है.

गेंदबाजी विभाग में अर्शदीप सिंह की मौजूदगी टीम को मजबूती देती है. वह अपनी सटीक यॉर्कर और रफ्तार से विरोधी बल्लेबाज़ों को परेशान कर सकते हैं.

ऑस्ट्रेलिया ‘A’ भी है पूरी तैयारी में
ऑस्ट्रेलिया ए की टीम भी युवा और ऊर्जावान खिलाड़ियों से सजी है. ये खिलाड़ी भारतीय परिस्थितियों में खुद को साबित करने का बेहतरीन मौका देख रहे हैं. उनका लक्ष्य भारत के खिलाफ दमदार प्रदर्शन कर मुख्य टीम में जगह बनाना होगा. ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज आक्रामक खेल दिखा सकते हैं, लेकिन भारतीय गेंदबाज़ उन्हें रोकने के लिए पूरी रणनीति के साथ उतरेंगे.

मैचों का कार्यक्रम और दर्शकों की उम्मीदें
तीन एकदिवसीय मैचों की यह सीरीज 30 सितंबर, 3 अक्टूबर और 5 अक्टूबर को खेली जाएगी. सभी मैच दोपहर 1:30 बजे से शुरू होंगे और डे-नाइट फॉर्मेट में खेले जाएंगे. ग्रीन पार्क स्टेडियम, जिसकी दर्शक क्षमता 20,000 से अधिक है, पूरी तरह भरने की उम्मीद है. टिकट बिक्री पहले ही शुरू हो चुकी है और कानपुर सहित आसपास के जिलों से क्रिकेट प्रेमी टिकट खरीदने के लिए काफी उत्साहित हैं.
कानपुर को मिला क्रिकेट का त्योहार
कानपुर में इस स्तर की सीरीज 8 साल बाद हो रही है, जिससे स्थानीय दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है. क्रिकेट प्रेमियों को एक साथ भारत और ऑस्ट्रेलिया के युवा सितारों को खेलते देखने का मौका मिलेगा. अभिषेक शर्मा के चौके-छक्के, तिलक वर्मा की स्टाइलिश बल्लेबाजी, रजत पाटीदार की कप्तानी और अर्शदीप सिंह की धारदार गेंदबाज़ी मैदान पर रोमांच बढ़ाएगी.

पहली बार दूधिया रोशनी में मिलेगा वनडे का अनुभव
ग्रीन पार्क स्टेडियम में इससे पहले सिर्फ टी-20 और IPL मुकाबले ही फ्लडलाइट्स में खेले गए थे. वनडे मुकाबला पहली बार दूधिया रोशनी में होगा. दोनों टीमें भारत A और ऑस्ट्रेलिया A—27 सितंबर को कानपुर पहुंचेंगी और होटल लैंडमार्क में रुकेंगी. इससे पहले, ये टीमें 16 से 23 सितंबर तक लखनऊ के इकाना स्टेडियम में दो मल्टी-डे मुकाबले खेलेंगी. उसके बाद दोनों को सफेद गेंद से फ्लडलाइट्स में अभ्यास का मौका मिलेगा.

आयोजकों की प्रतिक्रिया
सीरीज के टूर्नामेंट डायरेक्टर डॉ. संजय कपूर ने बताया कि 30 सितंबर से 5 अक्टूबर तक कानपुर का ग्रीन पार्क क्रिकेट के रोमांच से सराबोर रहेगा. भारत ए और ऑस्ट्रेलिया ए की यह भिड़ंत क्रिकेट प्रेमियों के लिए किसी त्योहार से कम नहीं होगी. गगनचुंबी चौके-छक्के, विकेटों की बरसात और खिलाड़ियों का जज़्बा दर्शकों को भरपूर मनोरंजन देगा.

राहुल गोयल

राहुल गोयल सीनियर पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया 16 साल से ज्यादा का अनुभव है. साल 2011 में पत्रकारिता का सफर शुरू किया. नवभारत टाइम्स, वॉयस ऑफ लखनऊ, दैनिक भास्कर, पत्रिका जैसे संस्‍थानों में काम करने का अनुभव. सा…और पढ़ें

राहुल गोयल सीनियर पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया 16 साल से ज्यादा का अनुभव है. साल 2011 में पत्रकारिता का सफर शुरू किया. नवभारत टाइम्स, वॉयस ऑफ लखनऊ, दैनिक भास्कर, पत्रिका जैसे संस्‍थानों में काम करने का अनुभव. सा… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

ग्रीन पार्क में भारत A और ऑस्ट्रेलिया A के बीच कानपुर में होगी रोमांचक भिड़ंत



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *