Mathura News: मथुरा में घी मिल रहा या जहर? इन चीजों से मिलकर हो रहा तैयार, फिर भी खरीद रहे लाखों ग्राहक

0
Mathura News: मथुरा में घी मिल रहा या जहर? इन चीजों से मिलकर हो रहा तैयार, फिर भी खरीद रहे लाखों ग्राहक


Last Updated:

Mathura News: यूपी के मथुरा में घी खरीदने से पहले सावधान. यहां बड़ी मात्रा में नकली घी बनाकर बेंचा जा रहा है. यह सब जानते हुए भी खाद्य विभाग शांत होकर सबकुछ देख रही है.

मथुरा: उत्तर प्रदेश के मथुरा में नकली घी बनाने का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है. खाद्य विभाग के साथ-साथ पुलिस प्रशासन चैन की नींद सोया हुआ है. थाना हाईवे से चंद कदमों की दूरी पर नकली घी बनाने का कारोबार फल फूल रहा है. कुछ मुनाफाखोर चंद मुनाफे की खातिर लाखों लोगों के साथ खिलवाड़ करते हैं. चलिए आपको दिखाते हैं, नकली घी का असली खेल, इन चीजों से मिलकर हो रहा तैयार, खाद्य विभाग मौन है.

कृष्ण नगरी मथुरा जितना कान्हा के नाम से प्रसिद्ध है, उतना ही यहां मिलावट खोरी का धंधा चरम पर है. मिलावट खोर मुनाफा कमाने के लिए सारी हदें पार कर देते हैं. धड़ल्ले से मिलावट कर बाजार में अपने प्रोडक्ट को उतार देते हैं. अब लोगों की सेहत से खिलवाड़ हो या किसी को परेशानी हो इन्हें उससे कोई मतलब नहीं है. इन्हें तो केवल मतलब है, अपने मुनाफे से. थाना हाईवे क्षेत्र के अंतर्गत एटीवी के पीछे बनी हुई बाल कृष्ण धाम कॉलोनी में धड़ल्ले से नकली घी का कारोबार चल रहा है.

यहां अगर आप अपनी नजरें दौड़ाएंगे, तो आपको बड़े-बड़े ड्रम और एक भागोने में गैस पर रखे हुए रिफाइंड, चावल का तेल और डालडा का घोल देखने को मिलेगा, जो की गैस पर गर्म किया जा रहा था. एक नहीं, दो नहीं बल्कि सैकड़ों ऐसी डब्बे थे जिनमें उस नकली घी को पैक कर बाजार में बेचा जा रहा था. नकली घी को तैयार करने वाले कारीगर नरेंद्र से जब लोकल 18 की टीम ने बात की तो नरेंद्र ने नकली घी को तैयार करने की पूरी विधि बताई.

नरेंद्र ने यह बताया कि यह पूजा का घी है और इसे बनाने के लिए कई तरह की प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है. नरेंद्र ने बताया कि मलिक का नाम देव चौधरी है और महोली रोड का रहने वाला है. देव चौधरी से जब फोन पर बात की गई और इस पूरे मामले को लेकर उनसे उनका पक्ष जानना चाहा तो देव चौधरी ने बताया कि यह खाने योग्य घी नहीं है. पूजा का भी है. अगर यह पूजा का घी है, तो ना तो कोई फर्म का बैनर लगा हुआ है, और ना ही जीएसटी नंबर है, और ना ही किसी तरह से इस घी को बनाने की प्रक्रिया है उसका कोई तथ्य नहीं सामने आया.

भगवान के साथ भी नकली घी बाजार में बेचकर मुनाफाखोर धोखा कर रहे हैं. वहीं जब नकली घी बनाने कि इस मिनी फैक्ट्री के बारे में मथुरा के खाद्य सहायक आयुक्त धीरेंद्र सिंह से बात की, तो उन्होंने बताया कि इस तरह का कोई भी मामला हमारे संज्ञान में नहीं है. अगर संज्ञान में आता है, तो निश्चित ही कार्रवाई की जाएगी.

Abhijeet Chauhan

न्‍यूज18 हिंदी डिजिटल में कार्यरत. वेब स्‍टोरी और AI आधारित कंटेंट में रूचि. राजनीति, क्राइम, मनोरंजन से जुड़ी खबरों को लिखने में रूचि.

न्‍यूज18 हिंदी डिजिटल में कार्यरत. वेब स्‍टोरी और AI आधारित कंटेंट में रूचि. राजनीति, क्राइम, मनोरंजन से जुड़ी खबरों को लिखने में रूचि.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

मथुरा में घी मिल रहा या जहर? इन चीजों से मिलकर हो रहा तैयार



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *