Aaj Ka Rashifal 26 Sep: वृषभ राशि वालों के लिए शुक्रवार कैसा रहेगा? जानें काशी के ज्योतिषाचार्य से

0
Aaj Ka Rashifal 26 Sep: वृषभ राशि वालों के लिए शुक्रवार कैसा रहेगा? जानें काशी के ज्योतिषाचार्य से


Aaj Ka Rashifal 26 September 2025: ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों की चाल और नक्षत्रों के योग के आधार पर 12 राशियों के राशिफल की गणना की जाती है. 26 सितंबर, शुक्रवार के दिन अश्विन शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है. वैदिक पंचांग के अनुसार, इस दिन विशाखा नक्षत्र और विष्कम्भ योग का संयोग बन रहा है. आज चंद्रमा तुला राशि में गोचर कर रहे हैं.

आइए जानते हैं काशी के ज्योतिषाचार्य स्वामी कन्हैया महाराज से कि वृषभ राशि के जातकों के लिए शुक्रवार का दिन कैसा रहने वाला है- बिजनेस, करियर और लव लाइफ के लिहाज से…

आज हो सकती है नई गाड़ी की खरीद, पुराने दोस्त से भी मिलेंगे!
ज्योतिषाचार्य कन्हैया महाराज के अनुसार, शुक्रवार का दिन वृषभ राशि वालों के लिए मिलाजुला रहेगा. आज आप किसी नए वाहन की खरीदारी कर सकते हैं. साथ ही, किसी पुराने मित्र से मुलाकात के योग भी बन रहे हैं, जिससे दिन और भी खास हो सकता है.

बिजनेस में मिलेगी नई डील, नौकरी में बढ़ेगा सपोर्ट
वृषभ राशि के जो जातक बिजनेस कर रहे हैं या किसी नए प्रोजेक्ट की प्लानिंग में हैं, उनके लिए आज का दिन बहुत शुभ है. आज आप अपनी योजना को वास्तविक रूप दे सकते हैं और कोई नई डील भी फाइनल हो सकती है, जिससे लाभ मिलेगा. जो लोग नौकरी में हैं, उनके लिए भी दिन अच्छा है. ऑफिस में आप कूल माइंड से काम करेंगे और आपको बॉस व सहकर्मियों का साथ मिलेगा.

म्यूचुअल फंड में निवेश का सही समय
अगर आप निवेश की सोच रहे हैं, तो आज का दिन म्यूचुअल फंड में पैसा लगाने के लिए उत्तम समय है. यह निवेश भविष्य में आपको बड़ा फायदा दे सकता है.

प्यार का इजहार करने का सुनहरा मौका
वृषभ राशि के जातक जिन्हें आप चाहते हैं, आज उनके सामने प्रपोज करने का सही समय है, लेकिन ध्यान रखें, जल्दबाज़ी न करें. जो लोग पहले से रिश्ते में हैं, उनके लिए भी आज का दिन स्पेशल आउटिंग के लिए अनुकूल है. इससे आपके रिश्ते मजबूत होंगे और आपसी प्यार बढ़ेगा.

मां लक्ष्मी की आराधना से मिलेगा आशीर्वाद
आज का शुभ रंग: क्रीम
आज का शुभ अंक: 7

उपाय:
आज वृषभ राशि के जातक मां लक्ष्मी की पूजा करें और उन्हें स्फटिक की माला अर्पित करें. इससे आपको धन और समृद्धि का आशीर्वाद मिलेगा और दिन शुभ रहेगा.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *