बलिया के बीजेपी नेता और उनके मिस्त्री की राजस्थान में हत्या, कुएं में मिला शव
Last Updated:
Ballia News: बलिया बीजेपी किसान मोर्चे के उपाध्यक्ष और उनके मिस्त्री की राजस्थान में बेरहमी से हत्या क्र दी गई. दोनों का शव अलग-अलग कुएं से बरामद किया गया. जानकारी के मुताबिक दोनों सस्ता जनरेटर खरीदने के लिए जयपुर पहुंचे थे.
Ballia News: बलिया बीजेपी नेता और उनके मिस्त्री की राजस्थान में हत्या बलिया. बलिया जिले के सहतवार थाने के अघैला गांव निवासी बीजेपी किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अशोक सिंह और उनके मिस्त्री विकास की हत्या से हड़कंप मचा हुआ है. दोनों की हत्या राजस्थान में हुई. दोनों के शव राजस्थान के शाहजहांपुर थाने के अलग-अलग कुओं से बरामद हुए हैं. जानकारी के मुताबिक अशोक सिंह को 9 लाख रुपए के जनरेटर के लिए ऑनलाइन ठगों ने सिर्फ 3.5 लाख रुपए में देने का झांसा दिया था. जिसके बाद अशोक सिंह अपने मिस्त्री विकास के साथ 19 सितंबर को बलिया से जयपुर रवाना हुए. दो दिन बाद दोनों का मोबाइल बंद हो गया और संपर्क टूट गया, जिससे परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई.
कैसे शव तक पहुंची पुलिस
पुलिस जांच में अशोक और विकास की लास्ट लोकेशन कोटपुतली के पास शाहजहांपुर में मिली. पुलिस खोजबीन कर ही रही थी कि सूचना मिली कि सांसेडी से जौनाचया खुर्द के बीच एक खेत के कुंए से तेज बदबू आ रही थी. पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कुएं से बाहर निकलवाया। वह शोक सिंह का शव था. इसके बाद पुलिस आस-पास तालाश शुरू किया तो एक अन्य कुंए से विकास का शव बरामद हुआ. पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए शाहजहांपुर सीएचसी मोर्चरी मे भिजवाया.
साइबर ठगों ने झांसा देकर बुलाया था
जानकारी के मुताबिक साइबर ठगों ने सस्ता जनरेटर देने का झांसा देकर दोनों को जयपुर बुलाया था. अशोक सिंह और उनके मिस्त्री विकास सिंह बिना परिवार को बताये ही जयपुर पहुंचे थे. शाहजहांपुर पुलिस ने दोनों शवों को परिजनों को सुपर्द कर मामले की जांच मे जुट गई है. मिली जानकारी के अनुसार अशोक सिंह का अंतिम संस्कार गोमती नदी के किनारे बैकुंठ धाम लखनऊ में होगा. वहीं विकास का अंतिम संस्कार बलिया में गुरुवार देर रात किया गया.

अमित तिवारी, News18 Hindi के डिजिटल विंग में प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. वर्तमान में अमित उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, ब्यूरोक्रेसी, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और रिसर्च बेस्ड कवरेज कर रहे हैं. अख़बार…और पढ़ें
अमित तिवारी, News18 Hindi के डिजिटल विंग में प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. वर्तमान में अमित उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, ब्यूरोक्रेसी, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और रिसर्च बेस्ड कवरेज कर रहे हैं. अख़बार… और पढ़ें