Gardening Tips : पत्तियां हैं या फूल? गार्डनिंग के भी धुरंधर हो जाएंगे कन्फ्यूज, मेक्सिको का ये पौधा बागीचे का सम्राट

0
Gardening Tips : पत्तियां हैं या फूल? गार्डनिंग के भी धुरंधर हो जाएंगे कन्फ्यूज, मेक्सिको का ये पौधा बागीचे का सम्राट


Last Updated:

Poinsettia flowering Tips : इस लाल पत्ती वाले फूल की खूबसूरती बेजोड़ है. सितंबर से मार्च तक खिलने वाला ये फूल बगीचे और घर दोनों को रोशन कर देता है. इसकी अनोखी लाल पट्टी देखकर आप चौंक जाएंगे. देखभाल भी आसान है.

गाजीपुर. क्या आपने कभी किसी ऐसे पौधे को देखा है जिसकी पत्तियां ही फूल जैसी लगें? जी हां, यही है पॉइन्सेटिया (Poinsettia) का कमाल. एक ऐसा सजावटी पौधा, जिसकी चमकदार लाल, सफेद और गुलाबी पत्तियां किसी भी गार्डन या घर को जादुई बना देती हैं. लोग अक्सर इसकी रंगीन पत्तियों को फूल समझ बैठते हैं, लेकिन असल में ये ब्रैक्ट्स यानी परिवर्तित पत्तियां होती हैं. इसके असली फूल बहुत छोटे और पीले होते हैं, जो बीच में छिपे रहते हैं.

पॉइन्सेटिया की कहानी मेक्सिको से शुरू होती है. प्राचीन काल में इसे ‘क्यूटलैक्सोचिटल’ कहा जाता था. आज़टेक सभ्यता के लोग इसकी रंगीन पत्तियों से कपड़े रंगते थे और इसके दूधिया रस का इस्तेमाल बुखार कम करने के लिए करते थे. 19वीं सदी में जब अमेरिकी राजनयिक जोएल पॉइंसेट इसे अमेरिका लेकर गए तो इसका नाम उन्हीं के नाम पर पड़ गया – Poinsettia। आज ये पौधा दुनिया भर में 100 से ज़्यादा किस्मों में मिल जाता है.

पौधे की पहचान

यह पौधा गाजीपुर के ग्रीन गार्डन नर्सरी में मिल रहा है. गार्डनर आजाद अली बताते हैं कि
इसकी खासियत झाड़ी जैसी बनावट और आकर्षक पत्तियां हैं. खुले में ये 10-15 फीट तक बढ़ सकता है, लेकिन गमले में छोटा और कॉम्पैक्ट रहता है. इसके लाल, सफेद, गुलाबी, पीले और मिक्स्ड पैटर्न वाली किस्में देखने वाले को तुरंत खींच लेती हैं. यही वजह है कि इसे अक्सर टेबल डेकोर और होम गार्डनिंग में इस्तेमाल किया जाता है. अगर आप इसकी पत्तियों को छुएंगे तो ऐसा लगेगा कि कोई कपड़े को छू रहे हैं.

कैसे करें देखभाल

हॉर्टिकल्चर में शोध कर रहे शुभम कुमार तिवारी बताते हैं कि पॉइन्सेटिया की खूबसूरती का असली राज उसकी देखभाल में है. अगर इसे उजली लेकिन अप्रत्यक्ष रोशनी मिले, मिट्टी हमेशा हल्की नम रखी जाए और तापमान 18-22°C तक हो, तो यह लंबे समय तक रंगीन और ताजा बना रहता है. ज़रूरत से ज्यादा पानी इसकी जड़ों को नुकसान पहुंचा सकता है. महीने में एक बार हल्की जैविक खाद या लिक्विड फर्टिलाइज़र देना इसे और चमकदार बना देता है. कीमत की बात करें तो इसका एक पौधान 350 से 420 रुपए का है. आज पॉइन्सेटिया सिर्फ एक पौधा नहीं, बल्कि लाइफ़स्टाइल स्टेटमेंट बन चुका है. घरों, ऑफिसों, रेस्टोरेंट्स और गार्डन में इसे सेंटरपीस, फ्लोरल अरेंजमेंट और डोर डेकोर में इस्तेमाल किया जाता है.

Priyanshu Gupta

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu… और पढ़ें

homeagriculture

पत्तियां हैं या फूल? धुरंधर भी हो जाएंगे कन्फ्यूज, ये पौधा बागीचे का सम्राट



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *