कुत्ते अचानक पड़ जाएं पीछे…कर दें हमला…तो बचाव के लिए अपनाएं ये ट्रिक, रहेंगे बिल्कुल सुरक्षित
Last Updated:
Dog Attack Safety Tips: शहर और ग्रामीण इलाकों में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ रहा है. ऐसे में अगर अचानक कुत्ते हमला कर दें या पीछे पड़ जाएं तो उनसे कैसे बचाव करें. आइए जानते हैं टिप्स.
इन दिनों शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में आवारा कुत्तों का आतंक तेजी से बढ़ता जा रहा है. आए दिन बच्चों, महिलाओं और राह चलते लोगों पर कुत्तों के हमले की घटनाएं सामने आ रही हैं. इससे वायरस और बैक्टीरिया का संक्रमण बढ जाता है, जिस कारण लोग अक्सर परेशान रहते हैं.

आवारा कुत्तों के अटैक से बचने का सबसे अच्छा तरीका है कि जब भी कुत्ते तेजी से भौंकते हुए आपके पीछे आए तो घबराने या हड़बड़ाने के बजाय दिमाग को शांत रखें और तेजी से दौड़ने या भागने के बजाय शांति से खड़े हो जाएं.

कई बार देखा जाता है कि सड़क पर कुत्ते अचानक से हमला बोल देते हैं, तो ऐसी स्थिति में घबराकर भागने के बजाय वहीं खड़े रहकर कुत्तों से मुकाबला करना ज्यादा बेहतर है. आपके पास अगर कोई डंडा, छाता मौजूद है तो उससे कुत्तों को डराने की कोशिश करें.

कई बार अचानक कुत्तों का झुंड बाइक के पीछे पड़ जाता है जिस कारण बाइक चालक अचानक घबरा जाते हैं, जिस कारण हादसे भी हो जाते हैं इस स्थिति में आप अचानक अपनी बाइक को रोक दें . जब आप अपनी बाइक को रोक देंगे तो कुत्तों का झुंड आपके पास नहीं आएगा.

अगर कुत्ता आप पर हमला कर देता है या कुत्ता आपको चाटने लगे तो भी रेबीज फैल सकता है. लोग अक्सर इस खतरे को नजरअंदाज कर देते हैं, जो आगे चलकर जानलेवा साबित हो सकता है. इस स्थिति में आप अस्पताल पहुंचकर रेबीज का इंजेक्शन अवश्य लगवा लें.

किसी लकड़ी या सामान से शरीर के हिस्सों की रक्षा करने की कोशिश करें. ऐसी चीजें खोजें जिसे हवा में लहरा कर आप कुत्ते को डरा सकते हैं. अगर आपके पास खाने की कोई चीज है तो उसकी तरफ फेंके.

अगर कुत्ता आपको काटने को दौड़ रहा है तो उसे भगाने की बजाए जोर से चिल्लाएं. अपने हाथों से अपने चेहरे को बचाने की कोशिश करें और जोर-जोर से मदद के लिए आवाज लगाए.