यूपी में पुलिस का एक्शन..रामपुर-बागपत समेत कई जिलों में ताबड़तोड़ एनकाउंटर, इनामी बदमाश ढेर

0
यूपी में पुलिस का एक्शन..रामपुर-बागपत समेत कई जिलों में ताबड़तोड़ एनकाउंटर, इनामी बदमाश ढेर


UP News: उत्तर प्रदेश में अपराधियों के खिलाफ पुलिस का एक्शन जारी है. आपरेशन लंगड़ा अभियान के तहत पुलिस बदमाशों के ताबड़तोड़ एनकाउंटर कर रही है. वहीं मिशन शक्ति के तहत महिला पुलिस भी बदमाशों पर कहर बनकर टूट रही हैं. यूपी के कई ज़िलों में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है, जिनमें कई इनामी और वांछित अपराधी गिरफ्तार किए गए, तो कुछ गोली लगने से घायल हुए हैं.

चोरी के आरोपियों से मुठभेड़

उन्नाव में गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में चोरी की घटना के आरोपियों से पुलिस का आमना-सामना हुआ. पुलिस की गोली से आरोपी सूरज के पैर में चोट लगी, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. उसका साथी सुरेन्द्र भी पुलिस की गिरफ्त में आ गया. आरोपियों के पास से सोने-चांदी के जेवर, नकदी और तमंचा बरामद किया गया.

महिला पुलिस ने पहली बार मुठभेड़ में दबोचे आरोपी

ललितपुर में मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिला पुलिस ने पहली बार मुठभेड़ कर अपहरण के आरोपियों धर्मेंद्र और शिवा को गिरफ्तार किया गया है. दोनों पर 25-25 हज़ार का इनाम घोषित था. मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी गोली लगने से घायल हुआ. पुलिस ने आरोपियों के पास से तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद किया है.

25 हज़ार का इनामी गौकश घायल

बागपत में दोघट थाना क्षेत्र के जंगलों में पुलिस व मिशन शक्ति टीम की मुठभेड़ में 25 हज़ार का इनामी गौकश औरंगज़ेब घायल हो गया. उसके कब्जे से तमंचा और मोटरसाइकिल बरामद हुई.

1 लाख का इनामी बदमाश मुठभेड़ में ढेर

रामपुर में चेकिंग के दौरान संदिग्ध मोटरसाइकिल सवारों ने पुलिस पर फायरिंग की कोशिश की. जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी जुबैर उर्फ कालिया गोली लगने से घायल हो गया और बाद में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. वह 1 लाख का इनामी था और उस पर गोरखपुर सहित कई मुकदमे दर्ज थे. उसका साथी मौके से फरार हो गया.

महिला पुलिस की अहम भूमिका, 25 हज़ार का इनामी दबोचा

सीतापुर में मिशन शक्ति की महिला सिपाहियों की मौजूदगी में हुई मुठभेड़ में 25 हज़ार का इनामी शमशेर पुलिस की गोली से घायल हुआ. वह चेन स्नैचिंग का शातिर अपराधी है और लखनऊ, बाराबंकी, बागपत समेत कई जिलों में वांछित था.

गैंगस्टर एक्ट में वांछित इनामी बदमाश घायल

वहीं बुलंदशहर थाना स्याना क्षेत्र में गैंगस्टर एक्ट में वांछित उमर (15 हज़ार का इनामी) महिला पुलिस और स्वाट टीम की गोली से घायल होकर पकड़ा गया. आरोपी से तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद हुई.

दुष्कर्म के आरोपी के साथ पुलिस की मुठभेड़

बाराबंकी के देवा थाना क्षेत्र के बेसखा गांव के पास देर रात पुलिस और दुष्कर्म प्रयास के आरोपी शमशाद के बीच मुठभेड़ हुई. रोकने पर आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग की. जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी. घायल आरोपी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. उसके पास से तमंचा व कारतूस बरामद हुए. आरोपी ने हाल ही में घर में घुसकर वादी की पुत्री से दुष्कर्म का प्रयास किया था.

शातिर बदमाश में छोटू मुठभेड़ में गिरफ्तार

आज़मगढ़ के रौनापार थाना क्षेत्र के जोकहरा पुलिया के पास पुलिस और शातिर बदमाश छोटू के बीच मुठभेड़ हुई. वह 13 वर्षीय नाबालिग बच्ची से छेड़खानी के मामले में वांछित था. पुलिस से घिरने पर उसने ताबड़तोड़ फायरिंग की, लेकिन जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी. घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया. 24 घंटे में यह जिले की दूसरी पुलिस मुठभेड़ है.

डकैत अमजद खाना हुआ गिरफ्तार

फर्रुखाबाद के थाना जहानगंज क्षेत्र के काली नदी पुल के पास पुलिस और डकैत अमजद खान के बीच मुठभेड़ हुई. कन्नौज निवासी अमजद पर करीब दो दर्जन मुकदमे दर्ज हैं. पुलिस चेकिंग के दौरान बाइक सवार बदमाश को रोकना चाहती थी, लेकिन उसने फायरिंग कर भागने का प्रयास किया. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी और उसे गिरफ्तार कर अस्पताल भेजा गया.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *