मौलाना तौकीर को भेजा गया जेल, बारा-बार दे रहा था चकमा, 7 FIR में नाम

0
मौलाना तौकीर को भेजा गया जेल, बारा-बार दे रहा था चकमा, 7 FIR में नाम


Last Updated:

Bareilly Violence News: बरेली हिंसा मामले में मौलाना तौकीर रजा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने मौलाना तौकीर रजा को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. मौलाना तौकीर राजा इत्तेहाद ए मिल्लत काउंसिल प्रमुख है.

मौलाना तौकीर को भेजा गया जेल, बारा-बार दे रहा था चकमा, 7 FIR में नाममौलाना तौकीर रजा गिरफ्तार

बरेलीः बरेली हिंसा मामले में मौलाना तौकीर रजा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने मौलाना तौकीर रजा को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. मौलाना तौकीर राजा इत्तेहाद ए मिल्लत काउंसिल प्रमुख है. आई लव मोहम्मद को लेकर तौकीर राजा ने विवाद खड़ा किया था. तौकीर रजा आई लव मोहम्मद मामले को लेकर प्रदर्शन का ऐलान किया था. बरेली में मौलाना तौकीर रजा की ऐलान के बाद हिंसा हुई थी. थाना कोतवाली, थाना प्रेम नगर और थाना किला में कई मुकदमे दर्ज हुए हैं.

कुल 7 FIR में मौलाना तौकीर का नाम
बरेली पुलिस और डीएम ने प्रेस कांफ्रेंस कर हिंसा कैसे हुई, इसकी जानकारी दी है. बरेली एसएसपी ने जानकारी देते हुए बताया कि मौलाना तौकीर रजा का नाम 7 एफआईआर में दर्ज है. पुलिस ने तौकीर रजा सहित 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और 39 लोगों को हिरासत में लिया गया है. मौलाना तौकीर रजा को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है. पुलिस के पास 200 सीसीटीवी फुटेज हैं. कुल 22 पुलिसकर्मी घायल है। जिनमें से कुछ को छर्रे भी लगे हैं, उनका मेडिकल एग्जामिन किया जा रहा है.

इन धाराओं के तहत FIR दर्ज
एसएसपी ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि प्रमुख FIR कोतवाली थाना में दर्ज एफआईआर में109, 118, समेत कई संगीन धाराएं हैं. इन गंभीर धाराएं में खलील तिराहे पर भीड़ आई थी. इस भीड़ को समझाया गया था. ये लोग इस्लामिया कैंपस की तरफ जाने का प्रयास कर रहे थे. यहां से ईंट पत्थर, खोखा, कारतूस, ब्लेड, जिंदा कारतूस, तमंचा बरामद हुआ था. हम ये पता कर रहे हैं कि ये लोग कहां-कहां थे, इनके पीछे कौन था. सभी के मोबाइल फोन से सबूत इकट्ठा किया जा रहा है. सभी की पहचान सीसीटीवी और मैन्युअली और टेक्निकल तरीके से की गई है.

डीएम ने बताया कि कैसे हुई हिंसा
डीएम ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया, ‘मौलाना तौकीर रजा ने इस्लामिया कैंपस में आने के लिए कहा था. पुलिस ने उन्हें बताया था कि धारा लगाई गई है. 3 दिन पहले नदीम नाम के शख्स आए थे. धारा 144 के बारे में सब बताया गया था. उसके ठीक एक दिन बाद मौलाना हमारे कार्यालय में आए. बिना अनुमति के कोई कार्यक्रम नहीं किया जाय. दिक्कतें आ सकती हैं. उसके बाद उन्होंने जवाब देने के लिए कहा था.’

अचानक से भीड़ आगे बढ़ने लगी थी
इसके अलावा उन्होंने बताया कि नफीस और नदीम के हस्ताक्षर वाला कागज दिया गया था, उनके लोग थे. लेकिन उसके कुछ देर बाद उनका खंडन आ गया. सुबह शुक्रवार साढ़े 10 बजे सोशल मीडिया में उनका एक वीडियो आया कि लेटर फेक है. हम उनसे लगातार बातचीत अलग अलग माध्यम से कर रहे थे. नमाज भी हो गई थी. अधिकतर लोग भी निकल गए थे. हमने मेसेज भी दिया था कि धारा 144 है. लेकिन कल कुछ लोग नमाज के बाद वहां पर आए. इस्लामिया इंटर कॉलेज के पास जाने का प्रयास किया. मजिस्ट्रेट और पुलिस के साथ धक्कामुक्की की. तब पुलिस ने बल प्रयोग किया.

authorimg

Prashant Rai

Prashant Rai is a seasoned journalist with over seven years of extensive experience in the media industry. Having honed his skills at some of the most respected news outlets, including ETV Bharat, Amar Ujala, a…और पढ़ें

Prashant Rai is a seasoned journalist with over seven years of extensive experience in the media industry. Having honed his skills at some of the most respected news outlets, including ETV Bharat, Amar Ujala, a… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

मौलाना तौकीर को भेजा गया जेल, बारा-बार दे रहा था चकमा, 7 FIR में नाम



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *