Moradabad News: देश-विदेशों तक छाया इस राम दरबार का जादू! पीतल मूर्तियों की डिमांड से खिले कारोबारियों के चेहरे

0
Moradabad News: देश-विदेशों तक छाया इस राम दरबार का जादू! पीतल मूर्तियों की डिमांड से खिले कारोबारियों के चेहरे


Last Updated:

Brass Industry Moradabad: मुरादाबाद में दीपावली के अवसर पर पीतल उत्पादों की मांग तेजी से बढ़ रही है. खासतौर पर पीतल के राम दरबार की मूर्तियों की मांग देश-विदेश से हो रही है. कारोबारी इसे अलग-अलग डिजाइन और साइज में तैयार कर रहे हैं. यह मूर्तियां धार्मिक स्थलों और घरों में एक खास आकर्षण का केंद्र बन रही हैं.

मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश का मुरादाबाद पूरे विश्व में पीतल नगरी के नाम से प्रसिद्ध है. यहां बने पीतल प्रोडक्ट्स देश-विदेश में निर्यात किए जाते है और इसकी गुणवत्ता के कारण इनकी मांग लगातार बनी रहती है. इस समय दीपावली के मौके पर पीतल कारोबारियों की तैयारियां जोरों पर हैं. वे तरह-तरह के उत्पाद बना रहे हैं, जिनकी मांग बाजार में बहुत अच्छी देखी जा रही है. इन उत्पादों में सबसे खास है पीतल के राम दरबार की मूर्तियां, जो एंटीक और नए डिजाइन में तैयार की जा रही हैं और ग्राहकों को बहुत पसंद आ रही हैं.

पीतल के कारोबारी इस समय राम दरबार की मूर्तियों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं. यह मूर्तियां छोटे से लेकर बड़े साइज में बनाई जा रही हैं और ग्राहकों की पसंद के अनुसार आर्डर पर तैयार की जा रही हैं. ग्राहकों में इस मूर्ति की मांग इतनी बढ़ गई है कि यह केवल स्थानीय बाजार तक सीमित नहीं रही बल्कि देश-विदेश के कई हिस्सों में इसकी डिमांड बढ़ गई है.

अयोध्या-बनारस से भी आ रहे डिमांड
पीतल कारोबारी बिलाल ने बताया कि दीपावली के समय पीतल उत्पादों की बिक्री में हर साल खास बढ़ोतरी होती है. इस बार राम दरबार की मूर्तियों की मांग विशेष रूप से ज्यादा है. अयोध्या, बनारस, मथुरा, वृंदावन सहित कई धार्मिक स्थलों से आर्डर मिल रहे हैं. इतना ही नहीं, विदेशों से भी सनातन धर्म से जुड़े लोगों द्वारा राम दरबार की विशेष मांग की जा रही है.

मुरादाबाद के पीतल कारोबारी दीपावली से पहले इस व्यापार को लेकर काफी उत्साहित हैं और वे न केवल देश में बल्कि विदेशों में भी इस कला को पहचान दिलाने में लगे हुए हैं. इस समय की मांग को देखते हुए यह कहा जा सकता है कि पीतल का यह खास उत्पाद आने वाले समय में और अधिक लोकप्रिय होने वाला है.

authorimg

Seema Nath

सीमा नाथ पांच साल से मीडिया के क्षेत्र में काम कर रही हैं. मैने साह टाइम्स, उत्तरांचल दीप, न्यूज अपडेट भारत के साथ ही लोकल 18 ( नेटवर्क 18) में काम किया है. वर्तमान में मैं News 18 (नेटवर्क 18) के साथ जुड़ी हूं…और पढ़ें

सीमा नाथ पांच साल से मीडिया के क्षेत्र में काम कर रही हैं. मैने साह टाइम्स, उत्तरांचल दीप, न्यूज अपडेट भारत के साथ ही लोकल 18 ( नेटवर्क 18) में काम किया है. वर्तमान में मैं News 18 (नेटवर्क 18) के साथ जुड़ी हूं… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

Moradabad: देश-विदेशों तक छाया इस राम दरबार का जादू! कारोबारियों के खिले चेहरे



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *