Aaj Ka Vrishabh Rashifal : कर लें ये उपाय, ये देवता बनाएंगे काम, वृषभ राशि वालों को आज बिजनेस में तगड़ा फायदा
Last Updated:
Aaj Ka Vrishabh Rashifal 1 October 2025 : आज अश्विन शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि और शारदीय नवरात्रि का नौंवा और आखरी दिन है. उत्तराषाढ़ा नक्षत्र और अतिगंड योग का संयोग बन रहा है. आज आपका रुका हुआ काम पूरा होगा.
वृषभ राशि के जो जातक बिजनेस कर रहे हैं, अगर आज के दिन वो किसी नए डील को फाइनल करते हैं तो इससे अच्छा मुनाफा होगा. जो लोग कपड़े या खाने पीने की चीजों का व्यवसाय कर रहे हैं, आज उन्हें उनकी उम्मीद से ज्यादा फायदा हो सकता है. बात नौकरी करने वालों की करें तो आज आप ऑफिस में बेवजह किसी से भी विवाद न करें, वरना आपको दिक्कत हो सकती है. बात निवेश की करें तो आज आप SIP करें. इन छोटी-छोटी बचतों से भविष्य में आपको अच्छा फायदा होगा.
ये अनबन होंगे खत्म
वृषभ राशि के जातकों की लव लाइफ आज पहले से बेहतर होगी. आज आपके पार्टनर से पुराने झगड़े और अनबन पर भी ब्रेक लगेगी. आज आप उसे कहीं बाहर घुमाने जरूर ले जाएं. इससे आप दोनों एक-दूसरे को समझ पाएंगे. जो लोग शादी शुदा हैं, आज वो मंदिर में ही सही, लेकिन अपने लाइफ पार्टनर को थोड़ा समय जरूर दें. आज आपका शुभ रंग आसमानी और शुभ अंक 4 है. आज के दिन वृषभ राशि के जातक गणेश जी की पूजा उपासना जरूर करें. उन्हें मोदक और धूब की माला चढ़ाएं. इससे आपके बिगड़े काम बनने शुरू हो जाएंगे.
Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें
Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu… और पढ़ें