यूपी के इस गांव में विजयादशमी के बाद मनाया जाता है दुर्गा पूजा, जानें वजह

0
यूपी के इस गांव में विजयादशमी के बाद मनाया जाता है दुर्गा पूजा, जानें वजह


Last Updated:

Amethi News:अमेठी के कटारी गांव में दुर्गा पूजा महोत्सव विजयदशमी के बाद मनाया जाता है. यह परंपरा तब शुरू हुई जब महामारी के प्रकोप के दौरान 15 दिनों की पूजा से महामारी समाप्त हो गई.

अमेठी: वैसे तो हिंदू धर्म में दुर्गा पूजा की परंपरा सिर्फ नवरात्रि की स्थापना से लेकर महानवमी तक ही होती है, लेकिन अमेठी के कटारी गांव में दुर्गा पूजा महोत्सव विजयदशमी के बाद से मनाया जाता है. इसके पीछे खास परंपरा है कि गांव में जब महामारी का प्रकोप आया तो गांव के लोगों ने मां भवानी की 15 दिनों तक पूजा की. विजयदशमी के बाद से 15 दिनों की पूजा के बाद धीरे-धीरे यह महामारी समाप्त हो गई. इसके बाद से यहां पर यह परंपरा बन गई और विजयदशमी के बाद से ही यहां पर मां भवानी की पूजा आज भी की जाती है.

हम बात कर रहे हैं जामों ब्लॉक के कटारी की जहां गांव में सजे दुर्गा पूजा महोत्सव में आकर्षक प्रतिमा सजाई गई हैं. पंडाल की भव्यता लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रही है और पंडाल में दूर दराज से लोग दर्शन करने के लिए आते हैं. सुबह-शाम में भवानी की आरती की जाती है और खास बात यह है कि दुर्गा पूजा महोत्सव काफी ऐतिहासिक होता है.

अलग-अलग थीम पर हैं पंडाल

खास बात यह है की इस पंडाल में मां भवानी की पूजा अर्चना करने के साथ-साथ देशभक्ति भी दिखाई जा रही है. पंडाल में हर वर्ष अलग-अलग खास  मॉडल बनाया जाता है. इस बार अमेठी जिले में पंडाल को अलग-अलग शहरों और राज्यों में स्थापित प्राचीन शक्तिपीठ और सिद्ध पीठ मंदिरों की तर्ज पर बनाया गया है. इसी क्रम में ब्लॉक के कटारी गांव में बने इस पंडाल को मां विंध्यवासिनी का रूप दिया गया है. मां विंध्यवासिनी मंदिर की तर्ज पर पंडाल की सजावट की गई है और पंडाल में सुबह 7 बजे से रात 11 बजे तक पूजा अर्चना चलती है.

पूर्णिमा के बाद होता है मूर्ति विसर्जन

अमेठी जिले के इस गांव के भक्त हरिओम कौशल बताते हैं कि यहां हर वर्ष  दशहरे के बाद से पूजा अर्चना कि जाती है. समाज के सौहार्द पूर्ण वातावरण लोगों के स्वस्थ निरोगी होने के कामना के लिए यहां विशेष पूजा अर्चना की जाती है और हम सब पूर्णिमा के बाद विर्सजन करते हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

यूपी के इस गांव में विजयादशमी के बाद मनाया जाता है दुर्गा पूजा, जानें वजह



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *