RRB Result 2025:असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती का रिजल्ट घोषित, 49 लाख आवेदन, 18735 पास
Last Updated:
Indian Railways Jobs, RRB Result 2025: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB)ने असिस्टेंट लोको पायलट (ALP)भर्ती के नतीजे जारी कर दिए हैं.इसे आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg gov in पर चेक किया जा सकता है.
RRB jobs, RRB Recruitment, indian railway: रेलवे भर्ती बोर्ड ने जारी किए नतीजे.Indian Railways Jobs, RRB Result 2025: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB)ने असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) भर्ती परीक्षा के फाइनल नतीजे आज यानी 1 अक्टूबर 2025 को घोषित कर दिए हैं. ये भर्ती रेलवे की सबसे अहम सेफ्टी कैटेगरी में आती है जहां लोको पायलट ट्रेनों की सुरक्षा और सुचारू संचालन का जिम्मा उठाते हैं. इसकी भर्ती की प्रक्रिया पिछले साल शुरू हुई थी.पहला कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) 25 से 29 नवंबर 2024 को हुआ.इसके बाद दूसरा CBT 2 और 6 मई 2025 को लिया गया. फिर 15 जुलाई और 31 अगस्त 2025 को कंप्यूटर बेस्ड एप्टीट्यूड टेस्ट (CBAT) हुआ. इन सभी चरणों को पास करने वाले 18,735 उम्मीदवारों को अब डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा.
कितने आवेदन आए थे?
आरआरबी लोको पायलट भर्ती के लिए लगभग 49 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने ऑनलाइन आवेदन किया था. 2018 की ALP भर्ती में भी इसी तरह 25 लाख से ज्यादा आवेदन आए थे, लेकिन 2024 के लिए एग्जैक्ट फिगर RRB की ऑफिशियल नोटिफिकेशन और रिपोर्ट्स में 49 लाख के आसपास बताया गया है.RRB रांची के लिए ही 45,449 आवेदन रिकॉर्ड किए गए थे.
टेस्ट के बाद होगी 120 दिन की ट्रेनिंग
जो उम्मीदवार इन टेस्ट्स को पास कर लेंगे, उन्हें 120 दिन की ट्रेनिंग दी जाएगी. इस ट्रेनिंग के बाद ही वे असिस्टेंट लोको पायलट के तौर पर रेलवे में अपनी सेवाएं शुरू कर पाएंगे.रेलवे की इस भर्ती से न सिर्फ हजारों युवाओं को नौकरी का मौका मिलेगा, बल्कि रेल यात्रा को और सुरक्षित बनाने में भी मदद मिलेगी. RRB ने इस प्रक्रिया को पूरी पारदर्शिता और सख्ती के साथ पूरा किया है, ताकि सही और काबिल लोग रेलवे की इस अहम जिम्मेदारी को संभाल सकें.
न्यूज़18 हिंदी (Network 18) डिजिटल में असिस्टेंट एडिटर के तौर पर कार्यरत. करीब 13 वर्ष से अधिक समय से मीडिया में सक्रिय. हिन्दुस्तान, दैनिक भास्कर के प्रिंट व डिजिटल संस्करण के अलावा कई अन्य संस्थानों में कार्य…और पढ़ें
न्यूज़18 हिंदी (Network 18) डिजिटल में असिस्टेंट एडिटर के तौर पर कार्यरत. करीब 13 वर्ष से अधिक समय से मीडिया में सक्रिय. हिन्दुस्तान, दैनिक भास्कर के प्रिंट व डिजिटल संस्करण के अलावा कई अन्य संस्थानों में कार्य… और पढ़ें