विजयदशमी-दशहरा को लेकर बरेली मंडल के चारों जिलों में हाई अलर्ट, भारी फोर्स तैनात

0
विजयदशमी-दशहरा को लेकर बरेली मंडल के चारों जिलों में हाई अलर्ट, भारी फोर्स तैनात


Live now

Last Updated:

Bareilly Live: बरेली में पिछले दिनों हुई हिंसा के बाद से प्रशासन लगातार सतर्क है. विजय दशमी दशहरा को लेकर मंडल के चारों जिलों में हाई अलर्ट घोषित किया गया है. कमिश्नर ने मंडल के सभी अधिकारियों को अलर्ट रहने के …और पढ़ें

पुलिस अलर्ट

बरेली हिंसा के बाद से प्रशासन लगातार अलर्ट पर है. दशहरा और दुर्गा विसर्जन के मद्देनज़र सुरक्षा इंतजाम और सख्त कर दिए गए हैं. बरेली मंडल के चारों जिलों में हाई अलर्ट जारी किया गया है. कमिश्नर बरेली मंडल भूपेंद्र एस चौधारी ने शाहजहांपुर, पीलीभीत, बदायूं के डीएम को खास सतर्कता बरने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने निर्देश दिए हैं कि सभी डीएम, एसडीएम विजयदशमी दशहरा और दुर्गा मूर्ति विसर्जन पर खास निगरानी रखें. रावण पुतला दहन के दौरान कड़ी निगरानी रखें. सभी जिम्मेदार अधिकारी सतर्क रहकर ड्यूटी करें. वहीं लापरवाह अधिकारियों पर कड़ी कार्यवाही की चेतावनी दी है.

October 2, 2025 10:27 IST

बरेली में ऐसे हुई थी हिंसा, वीडियो में आए सामने, अब पुलिस कर रही पहचान

बरेली में शुक्रवार को मौलाना तौकीर रजा के बुलावे पर आए उपद्रवियों के बवाल के ड्रोन कैमरों से बनाए गए वीडियो को पुलिस की ओर से जारी किए गए हैं. अब यही वीडियो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस के काम आ रहे हैं. उच्च क्षमता के कैमरों से ली गईं तस्वीरें व वीडियो इतने स्पष्ट हैं कि चौकी प्रभारियों को प्रमुख आरोपियों को तलाशने में कोई खास अड़चन नहीं आ रही है.

October 2, 2025 10:06 IST

पूरे शहर की सुरक्षा पर पैनी नज़र

पूरे शहर में पैदल गश्त, बैरियर और पिकेटिंग की व्यवस्था की गई है. संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले इलाकों में अधिकारियों की खास निगरानी रहेगी, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति को समय रहते रोका जा सके.

October 2, 2025 10:05 IST

ट्रैफिक नियमों का सख्ती से पालन

एसएसपी ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी करते हुए आदेश दिया है कि सभी वाहन चालक नियमों का पालन करें. किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. पुलिस फोर्स और ट्रैफिक पुलिस को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपनी ड्यूटी पूरी सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ निभाएं.

October 2, 2025 10:05 IST

रावण दहन के चलते रूट डायवर्जन

दशहरा पर रावण दहन कार्यक्रम के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए रूट डायवर्जन लागू किया गया है. सुबह 7 बजे से लेकर मेला समाप्त होने तक भारी वाहनों के शहर में प्रवेश पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा.

October 2, 2025 10:04 IST

Bareilly Violence Live: शहर में बढ़ाई गई पुलिस ड्यूटी

बरेली में विजयदशमी दशहरा को लेकर बरेली में प्रशासन ने पूरी तरह सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है. शहर में स्थिति सामान्य है, लेकिन सुरक्षा के मद्देनज़र पुलिस और प्रशासन ने खास इंतज़ाम किए हैं. त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए शहर के हर हिस्से में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है. जगह-जगह अधिकारी भी लगातार गश्त कर स्थिति पर नज़र रखे हुए हैं.

October 2, 2025 07:50 IST

Bareilly Violence Live: संभल सांसद का आई लव मोहम्मद विवाद पर बड़ा बयान, उठाए सवाल

संभल से सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने ‘आई लव मोहम्मद’ विवाद पर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि इन अल्फ़ाज़ में किसी तरह की बुराई नहीं है और इससे किसी की आस्था प्रभावित नहीं होती. बर्क ने आरोप लगाया कि “आई लव मोहम्मद” के नाम पर दुष्प्रचार किया जा रहा है और निर्दाेष लोगों को जेल में ठूंसा जा रहा है.

उन्होंने बरेली हिंसा के बाद की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि मजलूमों को निशाना बनाया जा रहा है. उन्होंने बुलडोज़र कार्रवाई पर भी आपत्ति जताई और कहा कि सजा देने का अधिकार केवल न्यायालय का है, प्रशासन का नहीं.

homeuttar-pradesh

विजयदशमी-दशहरा को लेकर बरेली मंडल के चारों जिलों में हाई अलर्ट



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *