बहुओं के जेवर लेकर 35 साल के प्रेमी संग भागी सासू मां, सदमे में पति और परिवार
Last Updated:
Jhansi News: झांसी के मऊरानीपुर में 40 वर्षीय सुखवती अपने 35 वर्षीय प्रेमी अमर सिंह के साथ घर छोड़कर फरार हो गई. उसने बहुओं के गहने और 40 हजार रुपये भी ले लिए. पति कामता प्रसाद ने शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
पति बोला- कभी सपने में भी नहीं सोचा था
कामता प्रसाद ने थाने में रोते हुए बताया, “मैंने कभी सोचा नहीं था कि वह इतना बड़ा कदम उठाएगी. हमारे पोते-पोतियां रो-रोकर बेचैन हैं. बहुओं के गहने तो उनका श्रृंगार थे, और वह 40 हजार रुपये उनकी डिलीवरी के लिए जमा किए गए थे. अब हम क्या करेंगे?” परिवार के साथ थाने पहुंचे बेटे और बहुओं ने भी सुखवती पर विश्वासघात का आरोप लगाया. बेटे ने कहा, “मां की यह हरकत ने पूरे परिवार को तोड़ दिया है. हम मजदूरी करके गुजारा करते हैं, अब यह सदमा कैसे सहें?”
पुलिस ने शुरू की जांच
मऊरानीपुर कोतवाली प्रभारी ने बताया कि कामता प्रसाद की तहरीर पर आईपीसी की धारा 406 (आपराधिक विश्वासघात) और 420 (धोखाधड़ी) के तहत अमर सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. सुखवती को भी सह-अभियुक्त बनाया गया है. पुलिस टीमें भिंड, मुरैना और आसपास के इलाकों में छापेमारी कर रही हैं. अमर सिंह के बिहुनी गांव में भी सर्वे चल रहा है. प्रभारी ने कहा, “मामला संवेदनशील है, जल्द ही दोनों को पकड़ लिया जाएगा. परिवार को न्याय मिलेगा.”

अमित तिवारी, News18 Hindi के डिजिटल विंग में प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. वर्तमान में अमित उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, ब्यूरोक्रेसी, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और रिसर्च बेस्ड कवरेज कर रहे हैं. अख़बार…और पढ़ें
अमित तिवारी, News18 Hindi के डिजिटल विंग में प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. वर्तमान में अमित उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, ब्यूरोक्रेसी, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और रिसर्च बेस्ड कवरेज कर रहे हैं. अख़बार… और पढ़ें