Premanand Maharaj: प्रेमानंद महाराज की पदयात्रा को लेकर आया अपडेट… भक्तों में छाई मायूसी, जानें क्यों?
Last Updated:
Premanand Maharaj Padyatra Update: संत प्रेमानंद महाराज की पदयात्रा अस्थाई रूप से रोक दी गई है. पिछले दो दिनों से भक्तों को उनकी झलक नहीं मिल पा रही है, जिससे उनके अनुयायियों में मायूसी है. आश्रम के सेवादारों ने भक्तों से धैर्य रखने की अपील की है.
मथुरा: संत प्रेमानंद महाराज की फैन फॉलोइंग किसी से छुपी नहीं है. उनकी एक झलक पाने के लिए भक्त घंटों इंतजार करते हैं. महाराज जी रोज रात 2 बजे श्रीकृष्ण शरणम् सोसाइटी से लेकर श्री हित राधा केली कुंज आश्रम तक पदयात्रा करते हुए भक्तों को दर्शन देते थे, लेकिन बीते कुछ दिनों से ये पदयात्रा फिलहाल रोक दी गई है, जिससे उनके भक्तों में मायूसी का माहौल है. दरअसल, पिछले दो दिनों से यात्रा में संत के दर्शन नहीं हो पा रहे हैं और इससे भक्त परेशान हैं. भक्त घंटों महाराज जी की एक झलक के लिए इंतज़ार में रहें पर दर्शन नहीं हो पाए.
सीमा नाथ पांच साल से मीडिया के क्षेत्र में काम कर रही हैं. मैने शाह टाइम्स, उत्तरांचल दीप, न्यूज अपडेट भारत के साथ ही लोकल 18 ( नेटवर्क 18) में काम किया है. वर्तमान में मैं News 18 (नेटवर्क 18) के साथ जुड़ी हूं…और पढ़ें
सीमा नाथ पांच साल से मीडिया के क्षेत्र में काम कर रही हैं. मैने शाह टाइम्स, उत्तरांचल दीप, न्यूज अपडेट भारत के साथ ही लोकल 18 ( नेटवर्क 18) में काम किया है. वर्तमान में मैं News 18 (नेटवर्क 18) के साथ जुड़ी हूं… और पढ़ें