यूपी में लंगड़ा के बाद ऑपरेशन खल्लास! कुख्यातों को मिट्टी में मिला रही पुलिस, सैंपल है नईम, जुबैर का एनकाउंटर

0
यूपी में लंगड़ा के बाद ऑपरेशन खल्लास! कुख्यातों को मिट्टी में मिला रही पुलिस, सैंपल है नईम, जुबैर का एनकाउंटर


Last Updated:

UP Police Encounter News: यूपी पुलिस ऑपरेशन ने लंगड़ा के बाद अघोषित ऑपरेशन खल्लास शुरू कर दिया है. यूपी पुलिस ने इस साल कई बड़े गैंगस्टर्स को मिट्टी में मिलाने का काम किया है. हाल ही में फिरोजाबाद में पुलिस ने कुख्यात बदमाश को मार गिराया.

यूपी पुलिस का ऑपरेशन खल्लास.

लखनऊः उत्तर प्रदेश पुलिस अपराध और भय मुक्त प्रदेश बनाने के लिए लगातार ऑपरेशन लंगड़ा को अंजाम दे रही है. हालांकि हाल-फिलहाल के एनकाउंटर को देखकर ऐसा लग रहा है कि अब पुलिस आदतन और खतरनाक अपराधियों के खिलाफ ऑपरेशन खल्लास शुरू कर चुकी है. ऑपरेशन खल्लास की बानगी देखने को मिली फिरोजाबाद एनकाउंटर में, जहां लूट की वारदात को अंजाम देने वाला कुख्यात बदमाश फरार हो गया था. इसके बाद पुलिस ने उसे एनकाउंटर में मार गिराया. उन बदमाशों की फेहरिस्त लंबी है, जिनको इस साल पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया है.

मेहताब- मुजफ्फरनगर जिले में 3-4 अक्टूबर को पुलिस ने मेहताब को एनकाउंटर में मार गिराय. मेहताब पर 1 लाख रुपये का इनाम था. मेहताब 18 से अधिक लूट-डकैती के मामलों में वांछित चल रहा था. एनकाउंटर के दौरान पुलिस ने उसके पास से बाइक, रिवॉल्वर, पिस्टल और लूटी हुई ज्वेलरी बरामद की थी. इस एनकाउंटर में दो पुलिसवाले भी घायल हो गए थे.

इमरान- 5 अक्टूबर को साहरनपुर में पुलिस ने इमरान नाम के बदमाश को मार गिराया. इमरान पर भी 1 लाख रुपये का इनाम था. इमरान लूट-डकैती के 13 मामलों में फरार चल रहा था. इमरान मेहताब का साथी था. उसके पास से पुलिस ने हथियार बरामद किए थे. इस एनकाउंटर में थाना प्रभारी घायल हो गए थे.

मोहम्मद जुबैर- रामपुर जिले में सितंबर के अंतर में पुलिस ने मोहम्मद जुबैर को एनकाउंटर में मार गिराया था. मोहम्मद जुबैर गोरखपुर में नीट छात्र दीपक गुप्ता हत्याकांड का मुख्य आरोपी था. मोहम्मद जुबैर पर 1 लाख रुपये का इनाम था.

नईम कुरैशी- नईम कुरैशी को पुलिस ने मुजफ्फरपुर में एनकाउंटर के दौरान मार गिराया. नईम पर 1 लाख रुपये का इनाम था. वह 6 हत्या और 20 लूट के मामले में फरार चल रहा था. पुलिस के साथ नईम की मुठभेड़ करीब 30 मिनट तक चली थी. इस दौरान एक कांस्टेबल घायल हो गया था. हालांकि इस दौरान नईम का एक साथी फरार हो गया था.

अर्शद, मंजीत, सतीश और एक साथी- जनवरी के महीने में शामली में एसटीएफ के साथ एनकाउंटर में अर्शद, मंजीत, सतीश और एक अज्ञात मारा गया था. मुस्तफा कग्गा गैंग के सदस्य थे. ये सभी कई संगीन अपराधों में फरार चल रहे थे.

नवीन कुमार- मई के महीने में पुलिस ने नवीन कुमार को हापुड़ जिले में एनकाउंटर के दौरान मार गिराया था. नवीन लॉरेंस बिश्नोई गैंग का शार्प शूटर था. वह हत्या और मकोका केस में फरार चल रहा था.

authorimg

Prashant Rai

Prashant Rai is a seasoned journalist with over seven years of extensive experience in the media industry. Having honed his skills at some of the most respected news outlets, including ETV Bharat, Amar Ujala, a…और पढ़ें

Prashant Rai is a seasoned journalist with over seven years of extensive experience in the media industry. Having honed his skills at some of the most respected news outlets, including ETV Bharat, Amar Ujala, a… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

यूपी में लंगड़ा के बाद ऑपरेशन खल्लास! कुख्यातों को मिट्टी में मिला रही पुलिस



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *