निर्माणाधीन इमारत में 42 साल की महिला करती थी धंधा, पति लाता था ग्राहक
Last Updated:
पुलिस ने एक 42 साल की महिला को गिरफ्तार किया है, जो अपने महंगे शौक पूरे करने के लिए गलत काम शुरू कर दिया. इस काम में उसका पति सहयोग करता था, ग्राहक ढूंढ़कर लाता था.
गाजियाबाद. गाजियाबाद पुलिस ने एक 42 साल की महिला को गिरफ्तार किया है, जो अपने महंगे शौक पूरे करने के लिए गलत काम शुरू कर दिया. इस काम में उसका पति सहयोग करता था, ग्राहक ढूंढ़कर लाता था. लेकिन यह खेल लंबे समय तक नहीं चला. पुलिस ने महिला को रंगे हाथों पकड़ लिया और जेल भेज दिया.
पुलिस द्वारा की गयी पूछताछ में महिला ने बताया कि मैं काफी समय से बाहर से सस्ते दामों में गांजा खरीदकर चोरी छुपे पुडि़या बनाकर बेचती है. बाहर से सस्ते दामों में गांजा खरीदकर उनकी छोटी छोटी पुडिया बनाकर बेंच देती थी. इससे मुझे काफी फायदा होता था. कमाई खूब होती थी. इससे मैं अपनी जरूरतों और शौक को पूरा करती थी.
इस काम में पति मदद करता था. वह ग्राहक ढूंढकर लाता था. आज भी गांजा की बिक्री कर रही थी, तभी पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. महिला की उम्र अधिक होने की वजह से उस पर शक नहीं होता था. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इसे संगठित तरीके से चलाया जा रहा था या फिर अकेले ही चला रही थी. महिला के आसपास रहने वाले लोगों से भी पूछताछ की जा रही है.