Moradabad News: मुरादाबाद के इस ऑर्गेनिक तेल ने मार्केट में मचाई धूम, जमकर आ रही डिमांड, किसान हो रहा मालामाल
Last Updated:
UP Farming Tips: किसान शुभांकर सिंह ने बताया कि हम ऑर्गेनिक सरसों का तेल तैयार कर रहे हैं. सरसों में बहुत कम फर्टिलाइजर लगाया जाता है. इसमें देसी चीजों का प्रयोग करते हैं
मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक जैविक किसान है, जो सरसों का तेल पूरी तरीके से ऑर्गेनिक रूप में तैयार कर रहे हैं. उनकी सरसों की खेती भी ऑर्गेनिक रहती है. इससे तेल भी ऑर्गेनिक निकलकर आता है. इस ऑर्गेनिक तेल को वह मार्केट में सेल कर अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं और अन्य किसानों के लिए भी वह प्रेरणा बने हुए हैं.
किसान शुभांकर सिंह ने बताया कि हम ऑर्गेनिक सरसों का तेल तैयार कर रहे हैं. सरसों में बहुत कम फर्टिलाइजर लगाया जाता है. इसमें देसी चीजों का प्रयोग करते हैं, जैसे- जीवामृत और वर्मी कंपोस्ट आदि. इससे हम सरसों की खेती को ऑर्गेनिक रूप में तैयार करते हैं. उन्होंने कहा कि हम इसे बार-बार गर्म करते हैं. इससे इसकी गुणवत्ता और बढ़ जाती है. यह तेल पूरी तरीके से ऑर्गेनिक तेल रहता है. अगर कीमत की बात की जाए तो 250 रुपए पर किलो के हिसाब से यह सेल हो रहा है.
खूब आ रही डिमांड
इस तेल की बहुत अच्छी डिमांड देखने को मिल रही है. अगर कोई किसान इस खेती को करके तेल को मार्केट में सेल करेगा तो उसे बहुत अच्छा मुनाफा होगा. उन्होंने कहा कि आज के टाइम में ऑर्गेनिक सरसों के तेल की डिमांड भी बढ़ती जा रही है. लोग रिफाइंड से परहेज करते जा रहे हैं और सरसों के तेल को अपनाते जा रहे हैं. उसमें भी घर का शुद्ध तेल का इस्तेमाल करना ज्यादा पसंद कर रहे हैं.