यूपी में अब थम जाएगा बारिश का सिलसिला, अगले तीन दिनों तक ग्रीन जोन में ये जिले, जानिए आज का मौसम
Last Updated:
UP Weather Today:उत्तर प्रदेश में अब बारिश पर ब्रेक लग जाएगा. अगले तीन दिनों तक प्रदेश के सभी जिलों को ग्रीन जोन में रखा गया है. हालांकि कई जगहों पर इस दौरान बादलों की आवाजाही देखने के लिए मिलेगी.
UP Weather: उत्तर प्रदेश में अब बारिश की रफ्तार पर ब्रेक लगेगी. काले बदरा अब आसमान से गायब होंगे और मौसम साफ होगा. भारतीय मौसम विभाग ने इसकी भविष्यवाणी की है. आईएमडी से मिले नए अपडेट के मुताबिक, यूपी में अगले तीन से चार दिनों तक भारी बारिश की संभावना नहीं है. हालांकि कुछ जिलों में काले बादल फिर भी मंडराते नजर आएंगे.
लखनऊ के अमौसी स्थित मौमस केंद्र के मिली जानकारी के मुताबिक, 8 अक्टूबर को वाराणसी, प्रयागराज, मिर्जापुर, चंदौली, गाजीपुर, भदोही, सोनभद्र, प्रतापगढ़, अमेठी, अयोध्या, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, बस्ती, गोंडा और बलरामपुर में छिटपुट बादल नजर आएंगे. इस दौरान हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है. वहीं प्रदेश के अन्य जिलों में मौसम साफ होगा. फिलहाल बुधवार (8 अक्टूबर) को प्रदेश के सभी जिलों के लिए कोई चेतावनी नहीं जारी की है.

पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. 2010 में नई दुनिया अखबार से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जिसके बाद यह सफर निरंतर आगे बढ़ता गया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल-तीनों ही माध्यमों …और पढ़ें
पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. 2010 में नई दुनिया अखबार से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जिसके बाद यह सफर निरंतर आगे बढ़ता गया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल-तीनों ही माध्यमों … और पढ़ें