Shamli: पत्नी की बेवफाई से तंग पति ने चार बच्चों के साथ यमुना में लगाई छलांग
Last Updated:
Shamli News: उत्तर प्रदेश के शामली में सलमान ने पत्नी की बेवफाई से तंग आकर चार बच्चों संग यमुना में छलांग लगाई. वीडियो में पत्नी और प्रेमी को मौत का जिम्मेदार ठहराया. पुलिस ने पत्नी खुशनुमा और प्रेमी साबिर को गिरफ्तार किया. सलमान और बेटी महक के शव मिले, तीन बच्चों की तलाश जारी.
तीन बच्चों की तलाश जारी
यमुना में कूदने से पहले सलमान ने अपने बच्चों के साथ एक मार्मिक वीडियो बनाया और अपनी बहन गुलिस्ता को भेजा. वीडियो में सलमान ने अपनी और बच्चों की मौत के लिए खुशनुमा और साबिर को जिम्मेदार ठहराया, यह कहते हुए कि “उन दोनों ने हमारी जिंदगी नर्क बना दी.” वीडियो में सलमान बच्चों को गोद में लिए रोते हुए दिखाई दे रहा था. पुलिस ने गोताखोरों की टीम के साथ यमुना नदी में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया. हालांकि, अब तक सलमान और 12 वर्षीय बेटी महक का शव मिला है. लेकिन आठ माह की नायशा, पांच वर्षीय शिफा और तीन वर्षीय बेटे आयान का कोई सुराग नहीं लगा है.
आत्महत्या से पहले का वीडियो वायरल
आत्महत्या से पहले सलमान ने एक वीडियो रिकॉर्ड किया था, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है. इस वीडियो में सलमान ने स्पष्ट रूप से बताया कि वह अपनी पत्नी खुशनुमा और उसके प्रेमी साबिर से मानसिक रूप से परेशान था. सलमान ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी और उसके प्रेमी द्वारा उसे लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था, जिसकी वजह से वह मानसिक रूप से टूट गया और यह कदम उठाने पर मजबूर हुआ.
पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार
इस घटना के संबंध में सलमान के पिता शफीक की तहरीर पर थाना कैराना में मुकदमा संख्या 622/2025, धारा 108/61(2)(a) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया. पुलिस अधीक्षक शामली एनपी सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के अंतर्गत कैराना पुलिस ने इस मामले में दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया. कैराना पुलिस ने आरोपी पत्नी खुशनुमा पत्नी और प्रेमी साबिर पुत्र मंगता को गिरफ्तार कर लिया है। और गिरफ्तार कर दोनों को जेल भेज दिया है.

अमित तिवारी, News18 Hindi के डिजिटल विंग में प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. वर्तमान में अमित उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, ब्यूरोक्रेसी, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और रिसर्च बेस्ड कवरेज कर रहे हैं. अख़बार…और पढ़ें
अमित तिवारी, News18 Hindi के डिजिटल विंग में प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. वर्तमान में अमित उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, ब्यूरोक्रेसी, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और रिसर्च बेस्ड कवरेज कर रहे हैं. अख़बार… और पढ़ें