Amethi News: अब अमेठी में ही तैयार होंगे डॉक्टर, शुरू हुआ पहला राजकीय मेडिकल कॉलेज; इलाज और रोजगार दोनों की राह खुली

0
Amethi News: अब अमेठी में ही तैयार होंगे डॉक्टर, शुरू हुआ पहला राजकीय मेडिकल कॉलेज; इलाज और रोजगार दोनों की राह खुली


Last Updated:

Amethi News: मेडिकल कॉलेज केवल इलाज की सुविधा ही नहीं देगा, बल्कि नर्स, वार्डबॉय, डॉक्टर, तकनीकी स्टाफ और प्रशासनिक कर्मियों के लिए भी बड़े पैमाने पर रोजगार के द्वार खोलेगा. स्थानीय युवाओं के लिए यह एक सुनहरा मौका साबित हो सकता है.

अमेठी जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया जा रहा है. जिले में पहला राजकीय मेडिकल कॉलेज बनकर तैयार हो गया है, जो न केवल स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करेगा बल्कि रोजगार के नए अवसर भी प्रदान करेगा. तिलोई तहसील के रास्तामऊ गांव में इस मेडिकल कॉलेज में अब 50 सीटों पर एमबीबीएस की पढ़ाई शुरू कर दी गई है, जिससे बच्चों के लिए डॉक्टर बनना बेहद आसान होगा.

करीब 200 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे इस मेडिकल कॉलेज में 300 बेड का अस्पताल, 100 सीटों वाला एकेडमिक ब्लॉक, लड़के-लड़कियों के लिए अलग-अलग हॉस्टल, स्टाफ क्वार्टर और अन्य आधुनिक सुविधाएं विकसित की जा रही है. इसका काम अब अंतिम चरण में है और जिलाधिकारी संजय चौहान खुद समय-समय पर इसका निरीक्षण कर रहे है.

स्थानीय लोगों में जबरदस्त उत्साह
मेडिकल कॉलेज बनने से जिले के लोगों में खुशी की लहर है. स्थानीय निवासी सूर्य प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि अमेठी में मेडिकल कॉलेज का बनना विकास की दिशा में बड़ा कदम है. जब तक स्वास्थ्य सुविधाएं मजबूत नहीं होंगी, तब तक किसी भी जिले की तरक्की संभव नहीं है. उन्होंने कहा कि यह मेडिकल कॉलेज मुख्यालय से सिर्फ 30 किलोमीटर की दूरी पर है, जिससे आपात स्थिति में इलाज जल्दी और बेहतर तरीके से मिल सकेगा.

स्वास्थ्य के साथ रोजगार भी मिलेंगे
मेडिकल कॉलेज केवल इलाज की सुविधा ही नहीं देगा, बल्कि नर्स, वार्डबॉय, डॉक्टर, तकनीकी स्टाफ और प्रशासनिक कर्मियों के लिए भी बड़े पैमाने पर रोजगार के द्वार खोलेगा. स्थानीय युवाओं के लिए यह एक सुनहरा मौका साबित हो सकता है.

लखनऊ और दिल्ली जाने की जरूरत नहीं
मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डा रीना शर्मा ने कहा कि अमेठी जिले के लिए यह मेडिकल कॉलेज केवल एक इमारत नहीं, बल्कि एक नई दिशा और एक नई शुरुआत है. अब लोगों को इलाज के लिए दूर-दराज के बड़े शहरों की ओर नहीं भागना पड़ेगा. यहां हमें 50 सीटों की अनुमति मिली है और हमने 50 अन्य सीटों के लिए शासन से पत्राचार किया है, जो जल्द ही मिल सकती है. उन्होंने कहा कि यहां पर 24 घंटे सभी हाईटेक सुविधाएं उपलब्ध है. अब लोगों को ना तो इलाज के लिए और ना ही पढ़ाई के लिए लखनऊ और दिल्ली जाने की जरूरत है. सभी सुविधाएं यहीं पर आसानी से मिल जाएंगी.

Manish Rai

काशी के बगल चंदौली से ताल्लुक रखते है. बिजेनस, सेहत, स्पोर्टस, राजनीति, लाइफस्टाइल और ट्रैवल से जुड़ी खबरें पढ़ना पसंद है. मीडिया में करियर की शुरुआत ईटीवी भारत हैदराबाद से हुई. अभी लोकल18 यूपी के कॉर्डिनेटर की…और पढ़ें

काशी के बगल चंदौली से ताल्लुक रखते है. बिजेनस, सेहत, स्पोर्टस, राजनीति, लाइफस्टाइल और ट्रैवल से जुड़ी खबरें पढ़ना पसंद है. मीडिया में करियर की शुरुआत ईटीवी भारत हैदराबाद से हुई. अभी लोकल18 यूपी के कॉर्डिनेटर की… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

अब अमेठी में ही तैयार होंगे डॉक्टर, शुरू हुआ पहला राजकीय मेडिकल कॉलेज



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *