Varanasi News : सीएम योगी के मंच पर ‘गमछा कांड’! बनारसी प्यार या रिश्तों में तकरार? जानें क्या बोले- दोनों नेता

0
Varanasi News : सीएम योगी के मंच पर ‘गमछा कांड’! बनारसी प्यार या रिश्तों में तकरार? जानें क्या बोले- दोनों नेता


Last Updated:

BJP Ravindra Jaiswal and MLA Nilkanth Tiwari Viral Video: यूपी के वाराणसी में बीजेपी नेताओं के बीच आपसी खींचतान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं. जिसमें दोनों नेता एक दूसरे को गमछा पहनाते दिख रहे हैं. वीडियो वायरल होने के बाद दोनों नेताओं की सफाई सामने आई है.

वाराणसी : उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ सोमवार को दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे जहां सीएम अलग अलग आयोजनों में शामिल हुए. वाराणसी के सरोजा पैलेस में स्वच्छता कर्मियों के सम्मान समारोह के दौरान विधायक और मंत्री के तनातनी का वीडियो सामने आया. इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरह की चर्चा हो रही हैं.

फेसबुक पर एक यूजर ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है कि ‘ट्रिपल इंजन में भिड़ंत, वाराणसी बना गवाह! कहते हैं कि डबल इंजन सरकार में तालमेल रहता है, पर अब तो ट्रिपल इंजन ही हिल गया लगता है. कल वाराणसी के सरोजा पैलेस में स्वच्छता कर्मियों के सम्मान समारोह में कुछ ज़्यादा ही स्वच्छता दिखाई दी. दक्षिणी विधानसभा के विधायक नीलकंठ तिवारी और मंत्री रविंद्र जायसवाल के बीच ‘मुंह फुलउवल, मन मुटउवल, गमछा पहिनउवल, पटरी हिलउवल’. इसके अलावा कई अन्य यूजर्स और विपक्षी नेताओं ने भी इस वीडियो पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दी हैं, जिससे यह मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है.

सीएम योगी के मंच पर ‘गमछा कांड’
सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में कैबिनेट मंत्री रविंद्र जायसवाल और शहर दक्षिणी के विधायक नीलकंठ तिवारी के बीच मंच पर अजीब स्थिति नजर आई. कार्यक्रम के दौरान जब नीलकंठ तिवारी स्वागत स्वरूप जायसवाल को अंगवस्त्र पहनाने के लिए आगे बढ़े, तो मंत्री ने खुद ही वह अंगवस्त्र उनके हाथ से लेकर उन्हें ही पहना दिया. इसके बाद नीलकंठ तिवारी ने भी उसी अंदाज में जवाब देते हुए जायसवाल को अंगवस्त्र पहनाया और आगे बढ़ गए. इसके बाद उन्होंने राज्यमंत्री दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ और महापौर अशोक तिवारी को सादगी से अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया. पूरे वाकये के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मंच पर मौजूद थे. उन्होंने यह दृश्य तिरछी निगाहों से देखा, जिससे यह पल और भी चर्चा का विषय बन गया.

तकरार नहीं, ये है बनारसी प्यार
सोशल मीडिया पर पार्टी में खींचतान और विधायक -मंत्री की आपसी नाराजगी पर जब लोकल-18 ने वीडियो में मौजूद विधायक नीलकंठ तिवारी से फोन पर बातचीत की तो उन्होंने ऐसी किसी भी नाराजगी से इनकार किया. उन्होंने उत्तरी के विधायक और राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल को अपना बड़ा भाई बताया और इस वीडियो को बनारसी प्यार बता दिया. रविंद्र जायसवाल ने भी इस कुछ इसी अंदाज में जवाब दिया. उन्होंने नीलकंठ तिवारी को मित्र बताया दिया. लेकिन वीडियो में जैसा दिखा वो कुछ तो इशारा जरूर करता है.

रविंद्र जायसवाल की संघ में अच्छी पकड़
रविंद्र जायसवाल लगातार उत्तरी विधानसभा से तीन बार विधायक है .और दो बार से योगी सरकार में मंत्री भी है. संघ में रविन्द्र जायसवाल की अच्छी पकड़ है. दिल्ली तक उनकी अच्छी पैठ मानी जाती है. वहीं नीलकंठ तिवारी लगातार दो बार से शहर दक्षिणी से विधायक है. वें योगी 1.0 में राज्यमंत्री पद पर भी रह चुके हैं. लेकिन योगी 2.0 की सरकार ने उन्हें मंत्री पद नहीं मिल सका.

मृत्‍युंजय बघेल

मीडिया फील्ड में 5 साल से अधिक समय से सक्रिय. वर्तमान में News-18 हिंदी में कार्यरत. 2020 के बिहार चुनाव से पत्रकारिता की शुरुआत की. फिर यूपी, उत्तराखंड, बिहार में रिपोर्टिंग के बाद अब डेस्क में काम करने का अनु…और पढ़ें

मीडिया फील्ड में 5 साल से अधिक समय से सक्रिय. वर्तमान में News-18 हिंदी में कार्यरत. 2020 के बिहार चुनाव से पत्रकारिता की शुरुआत की. फिर यूपी, उत्तराखंड, बिहार में रिपोर्टिंग के बाद अब डेस्क में काम करने का अनु… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

सीएम योगी के मंच पर ‘गमछा कांड’! बनारसी प्यार या रिश्तों में तकरार? जानें क्या



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *