अब आपका मकान बनेगा कमाई का जरिया….बिना नौकरी के घर बैठे बरसेगा पैसा, यूपी सरकार लाई यह शानदार योजना

0
अब आपका मकान बनेगा कमाई का जरिया….बिना नौकरी के घर बैठे बरसेगा पैसा, यूपी सरकार लाई यह शानदार योजना


Last Updated:

UP News: आजमगढ़ में पर्यटन विभाग ने होमस्टे योजना शुरू की है, जिसमें भवन स्वामी अपने घर के 6 कमरों तक को पर्यटकों के लिए किराए पर देकर अतिरिक्त कमाई कर सकते हैं.

आजमगढ़. अगर आपके घर में अतिरिक्त जगह बची है और आप उसका उपयोग करके कमाई का माध्यम बनाना चाहते हैं, तो आपके लिए एक बेहतरीन खबर है. दरअसल पर्यटन विभाग की तरफ से पर्यटन को बढ़ावा देने और ज्यादा से ज्यादा पर्यटकों को शहर में  ठहराने की व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए होमस्टे की व्यवस्था की जा रही है. जिससे शहर में आने वाले सैलानियों को यहां ठहरने में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो. ऐसे में पर्यटन विभाग की तरफ से आवासीय घरों को भी होमस्टे में तब्दील करने की सुविधा दी जा रही है.

अधिकतम 6 कमरों का हो सकता है इस्तेमाल

इस योजना के अंतर्गत अपने घर के बचे हुए अतिरिक्त जगह एवं कमरों का उपयोग करते हुए आवासीय घर को भी होमस्टे में तब्दील किया जा सकता है. इस व्यवस्था से भवन स्वामियों को अतिरिक्त कमाई का मौका भी मिल सकेगा. जिला पर्यटन अधिकारी नवीन सिंह ने बताया कि ऐसे भूस्वामी जिनके पास अपने प्रयोग से अतिरिक्त कमरा उपलब्ध हैं और वह उनका इस्तेमाल किराए पर या पर्यटकों के आवास के रूप में करना चाहते हैं, वह अपने निजी आवासीय घर को होमस्टे में तब्दील कर सकते हैं. घर को होमस्टे में बदलने के लिए अधिकतम 6 कमरों की जरूरत होगी. जिसमें डबल बेड के माध्यम से 12 शय्या की व्यवस्था की जा सके.

शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में कमाई का मौका

इसके अतिरिक्त भवन स्वामी अपने ऐसे घर को भी होमस्टे में तब्दील कर सकते हैं जिसमें वह स्वयं निवास ना करते हो इसके लिए भी उस घर में एक से लेकर अधिकतम 6 कमरे उपलब्ध होने चाहिए जिन्हें वह पर्यटकों के ठहरने हेतु उपलब्ध करा सके. इस तरह के घर को होमस्टे में तब्दील करने के लिए एक केयरटेकर रखना अनिवार्य होगा जो इसके रखरखाव और संचालन की व्यवस्था की देखरेख करेगा.

ग्रामीण क्षेत्रों में भी मिलेगी सुविधा

इस योजना के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र में भी इस तरह के होमस्टे की सुविधा उपलब्ध कराई जा सकती है, जिससे वहां आने जाने वाले पर्यटकों को रहने की व्यवस्था उपलब्ध हो सके और भवन स्वामियों को अतिरिक्त कमाई का मौका मिल सके.ऐसे में इच्छुक भवन स्वामी जो अपने घर को होमस्टे में तब्दील कर कर अतिरिक्त कमाई करना चाहते हैं वह पर्यटन विभाग के ऑनलाइन पोर्टल पर पंजीकरण कर सकते हैं इसके अलावा जिले के पर्यटन कार्यालय में भी जाकर संपर्क करते हुए इसके लिए आवेदन कर सकते हैं

Lalit Bhatt

पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. 2010 में नई दुनिया अखबार से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जिसके बाद यह सफर निरंतर आगे बढ़ता गया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल-तीनों ही माध्यमों …और पढ़ें

पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. 2010 में नई दुनिया अखबार से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जिसके बाद यह सफर निरंतर आगे बढ़ता गया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल-तीनों ही माध्यमों … और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

अब आपका मकान बनेगा कमाई का जरिया….बिना नौकरी के घर बैठे बरसेगा पैसा



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *