Chitrakoot News: दीवाली से पहले होटल-धर्मशाला संचालक जरूर करवा लें ये काम, वरना कार्रवाई तय

0
Chitrakoot News: दीवाली से पहले होटल-धर्मशाला संचालक जरूर करवा लें ये काम, वरना कार्रवाई तय


Last Updated:

Chitrakoot Latest News: धर्मनगरी चित्रकूट में दीपावली पर्व से पहले प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है. लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पर्यटन विभाग ने सभी होटल, लॉज और धर्मशाला संचालकों को सख्त निर्देश दिए हैं.

ख़बरें फटाफट

चित्रकूट: भगवान श्रीराम की तपोस्थली धर्मनगरी चित्रकूट इन दिनों प्रशासनिक गतिविधियों का केंद्र बनी हुई है. मान्यता है कि प्रभु श्रीराम ने अपने वनवास के साढ़े ग्यारह वर्ष यहीं बिताए थे. यही वजह है कि यह धार्मिक स्थल हर साल लाखों श्रद्धालुओं और पर्यटकों को आकर्षित करता है. मंदाकिनी तट, कामतानाथ परिक्रमा, और हनुमान धारा जैसे प्रसिद्ध स्थलों पर रोजाना सैकड़ों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं. श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जिले में सैकड़ों होटल, लॉज और धर्मशालाएं संचालित हैं, लेकिन अब इन पर प्रशासन की कड़ी नजर है.

दीपावली पर्व से पहले प्रशासन सख्त
आगामी दीपावली पर्व को लेकर चित्रकूट प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है क्योंकि इस बार दीपावली मेले में करीब 30 से 40 लाख श्रद्धालुओं के आने की संभावना है. इतनी बड़ी भीड़ को देखते हुए पर्यटन विभाग ने जिले के सभी होटल, लॉज और धर्मशाला संचालकों को निर्देश जारी किए हैं कि जो भी संस्थान पर्यटन विभाग में पंजीकृत नहीं हैं, वे तुरंत अपना पंजीकरण करवाएं. विभाग ने चेतावनी दी है कि निरीक्षण के दौरान बिना पंजीकरण के पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

प्रशासन ने होटल संचालकों को दी चेतावनी
क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी चित्रकूट धाम मंडल के आर.के. रावत ने बताया कि दीपावली पर्व चित्रकूट की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान से जुड़ा है. लाखों श्रद्धालु दीपदान और दर्शन के लिए आते हैं, इसलिए प्रशासन चाहता है कि सभी होटल और धर्मशाला संचालक नियमों के तहत पंजीकृत हों. इससे न केवल पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी बल्कि ठहरने और सफाई व्यवस्था में भी सुधार होगा. साथ ही श्रद्धालुओं को सस्ते और सुरक्षित कमरों की उपलब्धता सुनिश्चित की जा सकेगी.

उन्होंने यह भी बताया कि पंजीकृत होटल को सरकारी प्रचार-प्रसार अभियानों में शामिल किया जाएगा और उनका नाम व विवरण ऑनलाइन पोर्टल पर भी उपलब्ध रहेगा. इससे पर्यटक पहले से ऑनलाइन बुकिंग कर सकेंगे. पंजीकरण के बाद प्रमाणपत्र का समय-समय पर नवीनीकरण कराना भी जरूरी होगा. वहीं, उन्होंनें सभी होटल संचालकों से अपील की कि वे जल्द से जल्द प्रक्रिया पूरी करें ताकि दीपावली के दौरान श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो. उन्होंने चेतावनी दी कि जो संचालक नियमों की अनदेखी करेंगे, उनके खिलाफ प्रशासन सख्त कार्रवाई करेगा.

Seema Nath

सीमा नाथ पांच साल से मीडिया के क्षेत्र में काम कर रही हैं. मैने शाह टाइम्स, उत्तरांचल दीप, न्यूज अपडेट भारत के साथ ही लोकल 18 ( नेटवर्क 18) में काम किया है. वर्तमान में मैं News 18 (नेटवर्क 18) के साथ जुड़ी हूं…और पढ़ें

सीमा नाथ पांच साल से मीडिया के क्षेत्र में काम कर रही हैं. मैने शाह टाइम्स, उत्तरांचल दीप, न्यूज अपडेट भारत के साथ ही लोकल 18 ( नेटवर्क 18) में काम किया है. वर्तमान में मैं News 18 (नेटवर्क 18) के साथ जुड़ी हूं… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

Chitrakoot News: दीवाली से पहले होटल-धर्मशाला संचालक जरूर करवा लें ये काम



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *