Hathras News : हाथरस की ‘वाइपर वाली दादी’… 75 साल में कर दिए हथियारबंद लुटेरे के दांत खट्टे, जानें पूरा मामला
Last Updated:
हाथरस में 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने ऐसी बहादुरी दिखाई कि सुनकर हर कोई दंग रह गया. दिनदहाड़े घर में हथियार लेकर घुसे नकाबपोश लुटेरों को दादी ने घर में रखे वाइपर से ही खदेड़ दिया. उनकी हिम्मत देख बदमाश भाग खड़े हुए. अब पूरे इलाके में ‘वाइपर वाली दादी’ की चर्चा हो रही है.
हाथरस : हाथरस में एक 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने ऐसा साहस दिखाया, जिसे सुनकर हर कोई दंग रह गया. कोतवाली मुरसान क्षेत्र की बरखंडी महादेव कॉलोनी में दिनदहाड़े लूट की नीयत से दो नकाबपोश बदमाश एक घर में घुस आए. लेकिन उन्हें क्या पता था कि जिस घर में उन्होंने कदम रखा है, वहां एक ऐसी महिला रहती है जो डर को दरवाजे के बाहर ही छोड़ चुकी है.
गौरतलाब है कि दोनों लुटेरे बाइक से आए थे और हाथों में हथियार थे. उन्होंने महिला को धमकाते हुए घर में रखे कीमती सामान की मांग की लेकिन 75 वर्षीय दादी ने बिना डरे पास में रखा वाइपर उठा लिया और उन पर टूट पड़ीं. महिला की आंखों में ऐसा जज़्बा था कि कुछ ही सेकंड में बदमाशों के चेहरे पर डर साफ झलकने लगा. जैसे ही 75 साल की महिला शोर मचाया, आसपास के लोग मौके पर जुटने लगे. भीड़ बढ़ती देख दोनों लुटेरे बाइक पर सवार होकर वहां से भाग निकले.
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि बदमाशों की पहचान की जा सके. हालांकि इस साहसी महिला का जज़्बा अब पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है. लोग उन्हें सलाम कर रहे हैं और कह रहे हैं कि दादी ने दिखा दिया, हिम्मत हो तो उम्र नहीं रोक सकती.

मीडिया फील्ड में 5 साल से अधिक समय से सक्रिय. वर्तमान में News-18 हिंदी में कार्यरत. 2020 के बिहार चुनाव से पत्रकारिता की शुरुआत की. फिर यूपी, उत्तराखंड, बिहार में रिपोर्टिंग के बाद अब डेस्क में काम करने का अनु…और पढ़ें
मीडिया फील्ड में 5 साल से अधिक समय से सक्रिय. वर्तमान में News-18 हिंदी में कार्यरत. 2020 के बिहार चुनाव से पत्रकारिता की शुरुआत की. फिर यूपी, उत्तराखंड, बिहार में रिपोर्टिंग के बाद अब डेस्क में काम करने का अनु… और पढ़ें