Kanpur News: छठ-दीवाली पर भीड़ से राहत! दिल्ली-पटना और मुंबई-दिल्ली के बीच दौड़ेगी वंदे भारत, जानिए टाइमटेबल

0
Kanpur News: छठ-दीवाली पर भीड़ से राहत! दिल्ली-पटना और मुंबई-दिल्ली के बीच दौड़ेगी वंदे भारत, जानिए टाइमटेबल


Last Updated:

Kanpur News: यात्रीगण कृपया ध्यान दें! त्योहारों के मौसम में यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने खास पहल की है. दीपावली और छठ पर्व पर बढ़ती भीड़ को देखते हुए दिल्ली, पटना और मुंबई रूट पर स्पेशल वंदे भारत एक्सप्रेस और अन्य विशेष ट्रेनों को चलाया जा रहा है. नई दिल्ली–पटना और पटना–नई दिल्ली के बीच दो जोड़ी वंदे भारत ट्रेनें चलाई जाएंगी, वहीं बरौनी–बांद्रा के बीच भी स्पेशल ट्रेन की सुविधा मिलेगी.

कानपुर: दीवाली और छठ जैसे बड़े त्योहारों पर अपने घर जाने वालों के लिए रेलवे ने खास इंतजाम किए हैं. दिल्ली, पटना और मुंबई रूट पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने दो जोड़ी स्पेशल वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है. इन ट्रेनों के शुरू होने से उत्तर प्रदेश और बिहार के लाखों यात्रियों को अपने घर पहुंचने में आसानी होगी. त्योहारों के समय ट्रेनों में भारी भीड़ और लंबी वेटिंग लिस्ट को देखते हुए यह फैसला लिया गया है.

दिल्ली-पटना वंदे भारत की सुविधा
पहली स्पेशल वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन (02252/02251) नई दिल्ली-पटना के बीच चलेगी. यह ट्रेन 11 अक्टूबर से 15 नवंबर तक नई दिल्ली से हर सोमवार, बुधवार और शनिवार को चलेगी. वहीं, पटना से 12 अक्टूबर से 16 नवंबर तक, हर मंगलवार, गुरुवार और रविवार को चलेगी.

समय: नई दिल्ली से सुबह 8:35 बजे रवाना होकर दोपहर 1:30 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी (10 मिनट ठहराव). इसके बाद प्रयागराज, वाराणसी, मिर्जापुर होते हुए सुबह 9:30 बजे पटना पहुंचेगी. फिर वापसी में पटना से रात 10:00 बजे रवाना होकर, अगले दिन 11:30 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी.

पटना–नई दिल्ली के बीच दूसरी जोड़ी वंदे भारत
दूसरी स्पेशल वंदे भारत एक्सप्रेस (02253/02254) पटना-नई दिल्ली के बीच चलेगी. पटना से 11 अक्टूबर से 17 नवंबर तक, हर शनिवार, सोमवार और बुधवार को चलेगी. नई दिल्ली से 12 अक्टूबर से 16 नवंबर तक, हर रविवार, मंगलवार और गुरुवार को चलेगी.

समय: पटना से सुबह 10:00 बजे, शाम 5:50 बजे कानपुर सेंट्रल, रात 11:30 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी.

मुंबई रूट: बरौनी–बांद्रा टर्मिनस स्पेशल ट्रेन
रेलवे ने मुंबई रूट के यात्रियों के लिए भी विशेष व्यवस्था की है. ट्रेन नंबर 05033 (बरौनी–बांद्रा टर्मिनस) से हर गुरुवार, 9 अक्टूबर से 27 नवंबर तक चलेगी. रात 9 बजे बरौनी से प्रस्थान, अगले दिन कानपुर सेंट्रल पर 10 मिनट ठहराव के साथ कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी. वहीं, बांद्रा से वापसी ट्रेन 05034 हर शनिवार को 11 अक्टूबर से 29 नवंबर तक चलेगी. यह सुबह 6 बजे चलेगी और अगले दिन रात 10 बजे बरौनी पहुंचेगी.

त्योहारों पर घर वापसी होगी आसान
हर साल की तरह इस बार भी दीवाली और छठ के दौरान लाखों लोग दिल्ली, मुंबई और अन्य शहरों से अपने घरों को लौटते हैं. ऐसे में ट्रेनों में भारी भीड़ होती है और टिकट मिलना कठिन हो जाता है. रेलवे द्वारा चलाई गई ये स्पेशल वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें, यात्रियों के लिए तेज, आरामदायक और सुरक्षित सफर का विकल्प प्रदान करेंगी.

वंदे भारत एक्सप्रेस आधुनिक सुविधाओं से लैस है और कम समय में गंतव्य तक पहुंचती है. रेलवे ने यात्रियों से अग्रिम टिकट बुकिंग की अपील की है ताकि किसी प्रकार की परेशानी न हो.

authorimg

राहुल गोयल

राहुल गोयल सीनियर पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया 16 साल से ज्यादा का अनुभव है. साल 2011 में पत्रकारिता का सफर शुरू किया. नवभारत टाइम्स, वॉयस ऑफ लखनऊ, दैनिक भास्कर, पत्रिका जैसे संस्‍थानों में काम करने का अनुभव. सा…और पढ़ें

राहुल गोयल सीनियर पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया 16 साल से ज्यादा का अनुभव है. साल 2011 में पत्रकारिता का सफर शुरू किया. नवभारत टाइम्स, वॉयस ऑफ लखनऊ, दैनिक भास्कर, पत्रिका जैसे संस्‍थानों में काम करने का अनुभव. सा… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

छठ-दीवाली पर भीड़ से राहत! दिल्ली-पटना के बीच दौड़ेगी वंदे भारत



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *