Jalaun News: जालौन में सपा पर जमकर बरसे सीएम योगी, बोले- पहले लोग कहते थे देख सपाई बिटिया घबराई, अब गुडागर्दी के दिन लद गए

0
Jalaun News: जालौन में सपा पर जमकर बरसे सीएम योगी, बोले- पहले लोग कहते थे देख सपाई बिटिया घबराई, अब गुडागर्दी के दिन लद गए


Last Updated:

political news: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को अपने एक दिवसीय दौरे पर जालौन पहुंचे, जहां उन्होंने जनता को 1824.12 करोड़ रुपये की 305 विकास परियोजनाओं की सौगात दी. इंदिरा स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में सीएम योगी ने सपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अब यूपी में गुंडागर्दी, लूट-खसोट और जातिवाद की राजनीति का कोई स्थान नहीं है.

जालौन. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को जनपद जालौन में आयोजित जनसभा में समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि सपा के शासन में नौजवानों के रोजगार पर डकैती डाली गई और बेटियों की सुरक्षा खतरे में थी. सीएम योगी ने चेतावनी दी कि अब डबल इंजन की सरकार अपराध और अराजकता के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि यही सपा थी जो बेटियों की सुरक्षा में सेंध लगाने और नौजवानों के रोजगार पर डकैती डालने का काम करती थी. उन्होंने सपा नेताओं के पुराने बयान पर कटाक्ष करते हुए कहा, “वो कहते थे- लड़के हैं, गलती कर देते हैं, लेकिन अब अगर किसी ने बेटियों की सुरक्षा पर हमला किया तो अगले चौराहे पर उसका इंतज़ार यमराज करेगा.”

अब दंगाइयों के आगे नहीं झुकेगी सरकार

मुख्यमंत्री ने कहा कि 2017 से पहले त्योहारों के समय जानबूझकर दंगे कराए जाते थे. उन्होंने कहा, “लोग कहते थे- ‘देख सपाई बिटिया घबराई’, और ‘जिस गाड़ी में सपा झंडा, उसमें सपा का कोई गुंडा’. यह सब उस दौर की सच्चाई थी.” उन्होंने आरोप लगाया कि सपा के शासन में चाचा-भतीजे की जोड़ी वसूली के लिए निकल पड़ती थी. लेकिन अब हालात पूरी तरह बदल चुके हैं- “अब सरकार दंगाइयों के आगे झुकती नहीं, उन्हें उनकी सही जगह दिखा देती है.”

बीजेपी सरकार में अपराधियों का इंतज़ार कर रहे यमराज

सीएम योगी ने कहा कि अब प्रदेश में माफिया, गुंडे और अराजकता फैलाने वालों के लिए कोई जगह नहीं है. उन्होंने सपा पर हमला करते हुए कहा कि पहले की सरकारें “एक जनपद, एक माफिया” की नीति पर काम करती थीं. महापुरुषों के स्मारक तोड़े जाते थे और अपराधियों को संरक्षण मिलता था. उन्होंने कहा, “आज बीजेपी सरकार में अपराधियों का अंत तय है- अब उनके लिए यमराज इंतज़ार कर रहे हैं.” मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2017 से पहले उत्तर प्रदेश के लोगों को अपने जिले का नाम बताने में संकोच होता था, लेकिन अब स्थिति बदल गई है. उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने यूपी को ‘बीमारू’ राज्य की छवि से बाहर निकालकर एक विकसित, सुरक्षित और आत्मनिर्भर प्रदेश बना दिया है.

गरीबों को मिल रहा है योजनाओं का लाभ: सीएम योगी

मुख्यमंत्री ने कहा कि अब प्रदेश में बिना भेदभाव के योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है. पहले गरीबों का शोषण होता था, किसानों को सुविधा नहीं मिलती थी और नौजवानों के लिए रोजगार का कोई अवसर नहीं था. उन्होंने कहा, “अब किसानों को सम्मान निधि, व्यापारियों को सुरक्षा और युवाओं को अवसर मिल रहा है. पहले जो लूट-खसोट चलती थी, वो अब इतिहास बन चुकी है.” अपने संबोधन की शुरुआत में सीएम योगी आदित्यनाथ ने जालौन की पावन धरती को नमन किया. उन्होंने कहा कि यह भूमि भगवान वेदव्यास की तपोस्थली रही है और कालपी के हैंडमेड कागज ने जिले को विशिष्ट पहचान दी है. उन्होंने पांच नदियों के संगम वाली इस धरती को प्रदेश के सौभाग्य का प्रतीक बताया.

सपा के पास अब कोई मुद्दा नहीं बचा

मुख्यमंत्री ने कहा कि समाजवादी पार्टी अब पूरी तरह मुद्दाविहीन हो चुकी है. उन्होंने कहा, “सपा के पास अब न जनता के लिए कोई योजना है, न विजन. यही कारण है कि अब वे आपस में लड़ने लगे हैं.” उन्होंने जनता से अपील की कि प्रदेश को जातिवाद और अराजकता से बचाकर विकास के रास्ते पर बनाए रखें.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

जालौन में सपा पर बरसे सीएम योगी, बोले- पहले लोग कहते थे देख सपाई बिटिया घबराई



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *