Potato Farming: किसान ‘गोल्डन पीरियड’ में करें आलू की बुवाई, कम लागत में मिलेगा ज्यादा मुनाफा; यहां जाने सीक्रेट

0
Potato Farming: किसान ‘गोल्डन पीरियड’ में करें आलू की बुवाई, कम लागत में मिलेगा ज्यादा मुनाफा; यहां जाने सीक्रेट


Last Updated:

Potato Farming Time: आलू की बुवाई का सबसे बेहतर समय 10 से 15 अक्टूबर माना जाता है. इस समय बुवाई करने से लागत कम, उत्पादन और गुणवत्ता बेहतर होती है, और रोग भी कम लगते हैं. किसान पेप्सिको और मरिनो जैसी कंपनियों के साथ कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग करें, जिससे बाजार से कई गुना ज़्यादा दाम मिलता है.

Potato Farming: इन दिनों किसान आलू की बुवाई की तैयारी कर रहे हैं तो कई किसान आलू की बुवाई शुरू भी कर चुके हैं. लेकिन आलू की बुवाई सही समय पर करने से किसानों को कम लागत में अच्छा उत्पादन मिलता है. ऐसे में किसानों के लिए इस जानना बेहद जरूरी है कि आलू की बुवाई के लिए सही समय कौन सा है. शाहजहांपुर के मिनी पंजाबी इलाके में बड़े क्षेत्रफल में आलू की फसल उगाई जाती है. मिनी पंजाब क्षेत्र के ही प्रगतिशील युवा किसान से जानेंगे कि आलू की बुवाई कब और कैसे करनी चाहिए?

शाहजहांपुर की पुवायां तहसील, जिसे मिनी पंजाब कहा जाता है. इसी क्षेत्र के छोटे से गांव मोहम्मदपुर सैंजनियां गांव के रहने वाले प्रगतिशील युवा किसान जोधवीर सिंह ‘कलेर’ जो कि 70 एकड़ में आलू की फसल उगाते हैं. जोधवीर सिंह का कहना है कि आलू की बुवाई करते समय किसानों को सही समय का चुनाव करना चाहिए. इसके अलावा उन्नत किस्म की बुवाई करें, आलू की बुवाई के लिए यह समय बिल्कुल सही है जो किसान अभी रुक कर बुवाई करने की सोच रहे हैं, वह ऐसी गलती बिल्कुल भी ना करें. सही समय पर बुवाई करने से कम लागत में ज्यादा उत्पादन मिलता है.

यही समय है सबसे बेहतर
जोधवीर सिंह ने बताया कि कुछ किसान सितंबर महीने में ही बुवाई कर देते हैं लेकिन आलू की बुवाई के लिए 10 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक का समय बेहद ही अच्छा माना जाता है. इस समय बुवाई करने से अच्छी गुणवत्ता का आलू पैदा होगा, उत्पादन में इजाफा होगा, फसल में रोग कम आएंगे और लागत भी कम लगेगी. बुवाई करने के लिए किसान सबसे पहले खेत की गहरी जुताई करें और फसल अवशेष पराली को भी मिट्टी में ही मिला दें. उसके बाद खेत को समतल कर बुवाई के लिए तैयार कर लें. आलू की बुवाई करने से पहले किसान मिट्टी की जांच कर लें ताकि उनको पता चल सके कि उनकी मिट्टी में किस पोषक तत्व की कमी है और उसकी पूर्ति के लिए क्या करना है.

कॉन्ट्रैक्ट कर करें आलू की खेती
जोधवीर सिंह ने बताया कि अगर किसान आलू की फसल से अच्छा उत्पादन लेना चाहते हैं तो वह मंडी में सीधा बेचने की बजाय आलू के उत्पाद बनाने वाली कंपनियों के साथ कॉन्ट्रैक्ट कर आलू की फसल की खेती करें. जोधवीर सिंह ने बताया कि वह पिछले काफी समय से पेप्सिको और मरिनो जैसी कंपनियों के साथ कॉन्ट्रैक्ट कर आलू की खेती कर रहे हैं और उनको बाजार के मुकाबले कई गुना ज्यादा भाव मिलता है.

Manish Rai

काशी के बगल चंदौली से ताल्लुक रखते है. बिजेनस, सेहत, स्पोर्टस, राजनीति, लाइफस्टाइल और ट्रैवल से जुड़ी खबरें पढ़ना पसंद है. मीडिया में करियर की शुरुआत ईटीवी भारत हैदराबाद से हुई. अभी लोकल18 यूपी के कॉर्डिनेटर की…और पढ़ें

काशी के बगल चंदौली से ताल्लुक रखते है. बिजेनस, सेहत, स्पोर्टस, राजनीति, लाइफस्टाइल और ट्रैवल से जुड़ी खबरें पढ़ना पसंद है. मीडिया में करियर की शुरुआत ईटीवी भारत हैदराबाद से हुई. अभी लोकल18 यूपी के कॉर्डिनेटर की… और पढ़ें

homeagriculture

किसान ‘गोल्डन पीरियड’ में करें आलू की बुवाई, कम लागत में मिलेगा ज्यादा मुनाफा



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *