Aaj Ka Vrishabh Rashifal : शादी की बात होगी पक्की, लेकिन इस पर रखें कंट्रोल, वृषभ राशि वालों को आज बचाएगा ये रंग

0
Aaj Ka Vrishabh Rashifal : शादी की बात होगी पक्की, लेकिन इस पर रखें कंट्रोल, वृषभ राशि वालों को आज बचाएगा ये रंग


Last Updated:

Aaj Ka Vrishabh Rashifal 12 October 2025 : आज कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है. मृगशिरा नक्षत्र और वरियान योग का संयोग बन रहा है. वृषभ राशि के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है, आइये काशी के ज्योतिषाचार्य से जानते हैं.

वाराणसी. ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों की चाल और नक्षत्रों के योग के आधार पर सभी 12 राशियों के राशिफल की गणना की जाती है. 13 अक्टूबर को कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि और रविवार का दिन है. वैदिक हिंदू पंचांग के अनुसार, आज मृगशिरा नक्षत्र और वरियान योग का संयोग बन रहा है. आज चंद्रमा बुध की राशि मिथुन में संचरण कर रहे हैं. आइये काशी के ज्योतिषाचार्य से जानते हैं कि वृषभ राशि के जातकों के लिए रविवार का पूरा दिन बिजनेस, करियर और लव लाइफ के लिहाज से कैसा रहने वाला है. काशी के ज्योतिषाचार्य पंडित संजय उपाध्याय बताते हैं कि रविवार का दिन वृषभ राशि के जातकों के लिए खुशनुमा और काफी बेहतर होगा. आज आप काम के तनाव से भी दूर रहेंगे और परिवार के साथ क़्वालिटी टाइम भी बिता सकते हैं. आज आपके लिए शादी का प्रस्ताव भी आ सकता है.
यात्रा करना खतरनाक
बिजनेस के लिहाज से वृषभ राशि के जातकों का दिन आज मिला जुला रहेगा. आज आप काम के सिलसिले में कहीं यात्रा की सोच रहे हैं तो अपने इस फैसले को टाल दें. आज आपको कहीं से रुका हुआ पैसा भी वापस मिल सकता है. जो लोग नौकरी कर रहे हैं, आज उनके काम से बॉस भी खुश रहेंगे. आज आपके प्रमोशन के योग भी बन रहे हैं. अपनी वाणी पर संयम रखना होगा. बात निवेश की करें तो आज आप सोना-चांदी में पैसे इन्वेस्ट करें, इससे आपको फायदा होगा.

मिल सकता है धोखा
वृषभ राशि के जातकों की लव लाइफ में आज उतार चढ़ाव देखने को मिलेगा. आज आपके पार्टनर से आपको धोखा भी मिल सकता है. बात शादीशुदा लोगों की करें तो आज आप अपने लाइफ पार्टनर के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं. आज आपका शुभ रंग ऑरेंज और शुभ अंक 1 है. आज के दिन वृषभ राशि के जातक भगवान सूर्य को अर्ध्य दें और बाहर किसी जरूरतमंद को लाल कपड़े या लाल वस्तु का दान करें. इससे समाज में आपका मान सम्मान बढ़ेगा.

Priyanshu Gupta

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeastro

शादी की बात होगी पक्की, लेकिन इस पर रखें कंट्रोल, वृषभ राशि को बचाएगा ये रंग



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *