Pilibhit News : पर्यटकों के लिए तैयार होने लगी PTR की फेमस “कच्ची-पक्की पटरी”, 1 नवम्बर को खुलेंगे दरवाजे
Last Updated:
Pilibhit Tiger Reserve News : पीलीभीत टाइगर रिजर्व का पर्यटन सत्र भी एक नवंबर से शुरू होने जा रहा है. अब पीलीभीत टाइगर रिजर्व प्रशासन ने इसको लेकर तैयारी भी तेज कर दी हैं. सफारी रूट को दुरुस्त करने के साथ ही साथ पर्यटकों के अनुभवों को और बेहतर करने को लेकर सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं.
पीलीभीत. यूपी के सभी टाइगर रिजर्व के साथ ही साथ पीलीभीत टाइगर रिजर्व का पर्यटन सत्र भी एक नवंबर से शुरू होने जा रहा है. अब पीलीभीत टाइगर रिजर्व प्रशासन ने इसको लेकर तैयारी भी तेज कर दी हैं. सफारी रूट को दुरुस्त करने के साथ ही साथ पर्यटकों के अनुभवों को और बेहतर करने को लेकर सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं.
5 महीने से बंद था रूट
गौरतलब है कि पीलीभीत टाइगर रिज़र्व बीते लगभग 5 महीनों से पर्यटकों के लिए बंद था. गश्त के लिए विभागीय वाहनों के अलावा कोई भी गाड़ियां पर्यटन मार्गों पर नहीं जा रही थी. ऐसे में पर्यटन सत्र की शुरुआत को देखते हुए टाइगर रिज़र्व प्रशासन की ओर से जंगल मार्गों को सफारी के लिहाज़ से दुरुस्त कराया जा रहा है. बीते वर्षों में पीलीभीत टाइगर रिज़र्व के सफारी रूट पर शारदा मुख्य नहर के किनारे स्थित कच्ची और पक्की पटरी बेहद अधिक लोकप्रिय हुई है. पानी की उपलब्धता के चलते बीते वर्षों में यहां पर सबसे शानदार साइटिंग देखने को मिली है.
सप्त सरोवर और चूका बीच भी हो रहे तैयार
जंगल में सफारी कर वन्य जीवों का दीदार तो लोग तमाम टाइगर रिज़र्व में कर सकते हैं लेकिन पीलीभीत टाइगर रिजर्व एक ऐसा अभयारण्य है जहां स्थित चूका बीच और सप्त सरोवर में सैलानियों के ठहरने के लिए हट्स भी बनाई गई है. पर्यटन सत्र के दौरान यहां ठहरने को लेकर सैलानियों में ख़ासी होड़ देखी जाती है. यही कारण है कि चूका बीच कई दिन पहले से ही हाउसफुल रहता है. पर्यटन सत्र के उद्घाटन को लेकर यहाँ भी तैयारियां जोरों पर है.
तेजी से जारी है तैयारियां
अधिक जानकारी देते हुए पीलीभीत टाइगर रिज़र्व के डिप्टी डायरेक्टर मनीष सिंह ने बताया कि उच्चाधिकारियों की ओर से पीलीभीत टाइगर रिज़र्व का पर्यटन स्थल एक नवंबर से शुरू करने के निर्देश मिले हैं. जिस से संबंधित सभी आवश्यक कार्य कराए जा रहे हैं. उम्मीद है यह पर्यटन सत्र पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ेगा.
मीडिया फील्ड में 5 साल से अधिक समय से सक्रिय. वर्तमान में News-18 हिंदी में कार्यरत. 2020 के बिहार चुनाव से पत्रकारिता की शुरुआत की. फिर यूपी, उत्तराखंड, बिहार में रिपोर्टिंग के बाद अब डेस्क में काम करने का अनु…और पढ़ें
मीडिया फील्ड में 5 साल से अधिक समय से सक्रिय. वर्तमान में News-18 हिंदी में कार्यरत. 2020 के बिहार चुनाव से पत्रकारिता की शुरुआत की. फिर यूपी, उत्तराखंड, बिहार में रिपोर्टिंग के बाद अब डेस्क में काम करने का अनु… और पढ़ें