Lucknow News: लूटी गई कार बेचने जा रहा था गुरु सेवक, पुलिस ने एनकाउंटर में किया ढेर, एक लाख का था इनामी
Last Updated:
Lucknow News: लखनऊ में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक लाख रुपये का इनामी अपराधी गुरु सेवक मारा गया. आरोपी ने हाल ही में लखनऊ और शाहजहांपुर में दो कैब चालकों की हत्या कर कार लूट की थी. गुरु सेवक आगरा एक्सप्रेसवे की सर्विस लेन पर चेकिंग के दौरान पुलिस पर फायरिंग करते हुए मुठभेड़ में ढेर हो गया. मौके से अवैध हथियार और लूटी गई कार बरामद की गई है. पुलिस ने चार दिन पहले उसके एक साथी को भी गिरफ्तार किया था.
लखनऊ: राजधानी लखनऊ में एक लाख रुपए का इनामी बदमाश गुरु सेवक पुलिस मुठभेड़ में मारा गया. गुरु सेवक पर कैब ड्राइवर योगेश कुमार पाल (29) की हत्या कर कैब लूटने का आरोप था. पुलिस के अनुसार, यह मुठभेड़ लखनऊ वेस्ट पुलिस और अपराधी के बीच आगरा एक्सप्रेसवे के जीरो पॉइंट की सर्विस लेन पर हुई. उसको गंभीर हालत में अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है, जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.
मुखबिर की सूचना पर जीरो पॉइंट के पास एक चेकिंग पॉइंट बनाया गया. दूसरा चेकिंग पॉइंट हरदोई के रास्ते पर बनाया गया. दोनों टीमों द्वारा चेकिंग अभियान चलाया गया. चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने उसे रोकने की कोशिश की, जिस पर गुरु सेवक ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में वह गोली लगने से वो घायल हो गए. जिसे इलात के लिए तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
अपराध की पृष्ठभूमि
गुरु सेवक और उसके गिरोह ने एक हफ्ते के भीतर दो कैब चालकों की हत्या कर उनकी गाड़ियां लूटी थीं. मारे गए ड्राइवरों में लखनऊ के योगेश और शाहजहांपुर के अवनीश दीक्षित शामिल थे. चार दिन पहले गुरु सेवक का एक साथी भी एनकाउंटर के दौरान गिरफ्तार हुआ था.
बरामदगी
मुठभेड़ स्थल से 38 बोर का रिवॉल्वर, कारतूस और शाहजहांपुर निवासी अवनीश दीक्षित से लूटी गई कार बरामद की गई है. पुलिस के अनुसार, गुरु सेवक कार को बेचने की फिराक में था. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस मुठभेड़ के साथ ही कैब लूट और हत्या से जुड़े दोहरे हत्याकांड का खुलासा हो गया है. अन्य फरार साथियों की तलाश जारी है.

राहुल गोयल सीनियर पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया 16 साल से ज्यादा का अनुभव है. साल 2011 में पत्रकारिता का सफर शुरू किया. नवभारत टाइम्स, वॉयस ऑफ लखनऊ, दैनिक भास्कर, पत्रिका जैसे संस्थानों में काम करने का अनुभव. सा…और पढ़ें
राहुल गोयल सीनियर पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया 16 साल से ज्यादा का अनुभव है. साल 2011 में पत्रकारिता का सफर शुरू किया. नवभारत टाइम्स, वॉयस ऑफ लखनऊ, दैनिक भास्कर, पत्रिका जैसे संस्थानों में काम करने का अनुभव. सा… और पढ़ें